सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। इसमें मध्यप्रदेश के 80 हजार 454 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें भोपाल के 9 हजार 399 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी करेगा। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर मार्कशीट देख सकेंगे। बोर्ड ने भारी ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए DigiLocker और UMANG ऐप का विकल्प भी दिया है। डिजिटल सिस्टम से हुआ मूल्यांकन
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा देशभर में एक ही शिफ्ट में कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने डिजिटल सिस्टम के जरिए कॉपियों का मूल्यांकन किया, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी रही। रिजल्ट से पहले हुई अंतिम जांच
रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड ने सभी अंकों का अंतिम सत्यापन किया, ताकि किसी तरह की त्रुटि न रहे। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों से प्राप्त डेटा का मिलान किया गया। छात्रों के लिए जरूरी सलाह
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट देखने से पहले अपने जरूरी विवरण तैयार रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले ले सकेंगे। अगर आपके 12वीं के रिजल्ट में A या A+ ग्रेड आया है, तो इस लिंक के जरिए हमें जानकारी भेजें… https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSc4aj6NmzNqGqtlQYj8AJVZ1t8hntMOq7LZNTnfo9Vk-yY-lA/viewform?usp=header
