मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के सदर बाजार थाने में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाता नजर आ रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक शराब के नशे में था और वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात सदर बाजार थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने मनोज यादव नामक युवक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसका वाहन जब्त कर लिया और थाने ले आई। वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… वायरल VIDEO में क्या दिखा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से बहस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी गुस्से में उठता है और युवक को मारने के लिए दौड़ता है। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़ लेती है। युवक गोपाल जाटव अरविंदो लोटस पार्क के पास रहता है। उसके पिता बालकिशन जाटव पुलिस विभाग में एएसआई पद से रिटायर्ड हुए हैं। वहीं मनोज यादव पुलिसकर्मी हैं, जिन पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। रात डेढ़ बजे मां और बच्चों को लेकर पहुंचा थाने सदर बाजार थाना प्रभारी पप्पूलाल शर्मा के अनुसार, वाहन जब्त होने के बाद मनोज यादव सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अपनी बुजुर्ग मां और दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचा। आरोप है कि वह थाने के अंदर पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगा। पुलिस के मुताबिक, जब एक पुलिसकर्मी ने उसे वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने लगा। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक पर दर्ज हुई FIR पुलिस का कहना है कि मनोज यादव के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं युवक की ओर से पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। …………………………………….. इंदौर में स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीटा, पिता पुत्र पर एफआईआर इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक स्ट्रीट डॉग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर…
