Homeमध्यप्रदेशशामियाने के नीचे…कूलरों संग बारात, तपते इंदौर का नजारा:एमपी में अगले चार...

शामियाने के नीचे…कूलरों संग बारात, तपते इंदौर का नजारा:एमपी में अगले चार दिन चलेगी लू; 49 जिलों में तापमान 44 डिग्री के करीब

मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में अगले 4 दिन तक लू चलने का अलर्ट है। इस दौरान उज्जैन संभाग के रतलाम, नीमच और मंदसौर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर समेत प्रदेश के 49 जिलों में भी पारा 43 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा। भीषण गर्मी के बीच इंदौर में निकली एक बारात चर्चा का विषय बन गई। सयाजी होटल पहुंची इस बारात में लंबा शामियाना लगाया गया था। बाराती इसके नीचे नाचते-गाते चल रहे थे। इसके अलावा गर्मी से राहत के लिए बारात में बैंड के साथ 20 से ज्यादा जंबो कूलर भी थे। देखिए, दो तस्वीरें… रतलाम में दूसरे दिन भी पारा 45 डिग्री इससे पहले सोमवार को रतलाम में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन रतलाम का पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहा है। इंदौर में पारा रिकॉर्ड 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे अधिक रहा है। पिछले साल 1 मई को पारा 42 डिग्री रहा था यानी, इंदौर में गर्मी पिछले साल से भी ज्यादा है। उज्जैन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 40.8 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों की बात करें तो सोमवार को रतलाम के बाद शाजापुर में पारा सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री रहा। धार में 44 डिग्री, खरगोन में 42.6 डिग्री, खंडवा में 42.5 डिग्री, गुना में 41.5 डिग्री, रायसेन, सागर, नर्मदापुरम-श्योपुर में 41.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 41 डिग्री, खजुराहो में 40.9 डिग्री, छिंदवाड़ा में 40.7 डिग्री, दमोह में 40.5 डिग्री, मंडला में 40.4 डिग्री, बैतूल-नौगांव में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम… दिनभर पर्याप्त पानी पीएं, ज्यादा देर धूप में न रहें गर्मी बढ़ने पर मौसम विभाग ने बचाव की एडवाइजरी जारी की है। लोगों से दिनभर पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। कहा गया है कि दोपहर में ज्यादा देर धूप में न रहें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर ध्यान रखें। मई में MP के 5 बड़े शहरों में ऐसा ट्रेंड भोपाल में गर्मी के साथ बारिश होती है भोपाल में मई में तेज गर्मी के साथ बारिश का ट्रेंड भी रहा है। 2016 में तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 2014 से 2023 तक हर साल मई में बारिश दर्ज की गई। 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। इस बार भी मई में बारिश का अलर्ट है। इंदौर में 2023 में गिरा था 3 इंच पानी इंदौर में मई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई 1994 को यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मई में मौसम बदलने के साथ बादल और बौछारें भी होती हैं। पिछले साल करीब 3 इंच बारिश हुई थी। 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हुई। ग्वालियर में 48 डिग्री के पार पहुंच चुका पारा ग्वालियर में प्रदेश के अन्य बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा गर्मी पड़ती है। 10 वर्षों में यहां तापमान एक बार 47 डिग्री और तीन बार 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 30 मई 1947 को यहां रिकॉर्ड 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के कारण मई में यहां बारिश भी होती है। 17 मई 1953 को 24 घंटे में सर्वाधिक 41.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2023 में भी यहां ढाई इंच पानी गिरा था। जबलपुर में 3 बार 45 डिग्री पार कर चुका तापमान जबलपुर में 25 मई 1954 को तापमान रिकॉर्ड 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 10 वर्षों में तीन बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार गया है। मई में यहां बारिश का ट्रेंड भी रहा है। 2014 से 2023 तक हर साल इस महीने बारिश हुई। 2021 में मई के दौरान 3 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी, जबकि पिछले साल करीब 2 इंच पानी गिरा था। उज्जैन में भी गर्मी, बारिश का ट्रेंड उज्जैन में मई में गर्मी और बारिश दोनों का ट्रेंड रहता है। 22 मई 2010 को यहां तापमान रिकॉर्ड 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 2014 से 2023 के बीच एक बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार गया। हालांकि, पिछले साल तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं पहुंचा। मई में यहां बारिश भी होती है। पिछले साल करीब पौन इंच पानी गिरा था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here