Homeमध्यप्रदेशई-रिक्शा से पदभार लेने निकले लघु उद्योग निगम अध्यक्ष:पीएम मोदी ने की...

ई-रिक्शा से पदभार लेने निकले लघु उद्योग निगम अध्यक्ष:पीएम मोदी ने की है डीजल-पेट्रोल के संयमित उपयोग की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इजराइल-ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है। प्रधानमंत्री की इस अपील का असर भाजपा नेताओं पर भी दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह आज पदभार ग्रहण करने के लिए बैटरी चलित ई-रिक्शा से रवाना हुए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय के लिए निकले। आज ये पदभार ग्रहण करेंगे सभी नेता पहले भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी के संस्थापक सदस्यों पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। ये खबर पढ़ें… PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करें पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पीएम ने हैदराबाद में भाजपा की रैली में कहा- भारत पर इस वैश्विक संकट का असर ज्यादा है, हमारे पास तेल के बड़े कुएं नहीं हैं। आज हमें वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों की जरूरत है। जिन शहरों में मेट्रो है, वहां लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here