Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी मानहानि केस, आज MP हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई:पनामा पेपर मामले...

राहुल गांधी मानहानि केस, आज MP हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई:पनामा पेपर मामले में लिया था शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत में चल रहे मानहानि प्रकरण को MP हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में चुनौती दी गई है। मामले में आज जस्टिस पीके अग्रवाल की कोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जा चुकी हैं, जिसके बाद हाईकोर्ट ने 12 मई की तारीख तय की है। मामला केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान के द्वारा दायर मानहानि परिवाद से जुड़ा है। एमपी-एमएलए कोर्ट भोपाल के विशेष मजिस्ट्रेट ने राहुल गांधी को समन जारी किया था। इसी समन और परिवाद को निरस्त कराने के लिए राहुल गांधी ने बीते दिनों मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा और अजय गुप्ता ने पक्ष रखा था। कोर्ट को बताया गया कि परिवाद पूरी तरह निराधार हैं और लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। पहले लिया नाम, बाद में बोले- कन्फ्यूजन हो गया कार्तिकेय सिंह चौहान ने शिकायत में कहा था कि वर्ष 2018 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए राहुल गांधी ने झाबुआ की चुनावी सभा में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए शिवराज सिंह चौहान और कार्तिकेय का नाम लिया था। हालांकि इसके दूसरे दिन ही राहुल गांधी ने अपने बयान पर कहा था कि वे कन्फ्यूज हो गए थे। दरअसल वे छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के बेटे का नाम लेना चाह रहे थे, लेकिन कार्तिकेय का नाम ले लिया। कार्तिकेय का दावा- छवि धूमिल हुई राहुल गांधी ने अपने बयान में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर हुई कार्रवाई का उदाहरण देते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में ऐसी कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर कार्तिकेय सिंह चौहान ने दावा किया कि इस बयान से उनकी छवि धूमिल हुई और उन्होंने एमपीएमएलए कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया। इसी मामले में विशेष अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया था, जिसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। अब इस मामले पर अंतिम सुनवाई आज होगी, जिस पर सभी की नजर बनी हुई है। पनामा पेपर्स में आ चुके थे कई बड़े नाम पनामा पेपर्स लीक मामले में कई बड़े नेताओं और लोगों के नाम सामने आ चुके हैं। 2016 में जब इसके डेटा लीक का दावा किया गया था उस समय अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अजय, विजय माल्या समेत कई बड़ी हस्तियों के नाम इसमें शामिल थे। पनामा की तरह ही पैंडोरा पेपर्स लीक का मामला भी सामने आया था। ये खबर भी पढ़ें… स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने की राहुल गांधी पर टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोने की खरीद से बचने की अपील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना का भाजपा ने तीखा जवाब दिया है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने फेसबुक पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष को “मूर्ख” करार देते हुए कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों का भी ज्ञान नहीं है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here