मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। सिंधिया बोले- आहा क्या जंच रहे हो शाक्य जी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अदाणी समूह के प्रणव अदाणी ने गुना में बनने जा रहे अदाणी सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया। इस दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का अंदाज सिंधिया को भा गया। हैलीपेड से दशहरा मैदान तक रोड शो निकाला गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब हैलीपेड पर उतरे तो पन्नालाल शाक्य काला चश्मा पहनकर पहुंचे। उन्हें देखकर सिंधिया बोले- “आहा, क्या जंच रहे हो आज। दक्षिण भारत के सुपर स्टार लग रहे हो।” सिंधिया ने शाक्य का उद्योगपति प्रणव अडानी से भी परिचय कराया। मंच पर पहुंचने के बाद शाक्य ने भाषण में कहा, “अडानी ग्रुप के जो भी चेयरमैन हैं या मालिक हैं।” इससे लगा कि सिंधिया ने उनका ठीक से परिचय नहीं कराया। शिव-ज्योति पुरानी, अब मोहन-ज्योति एक्सप्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। एमपी की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के दौरान वे अक्सर शिव-ज्योति एक्सप्रेस का जिक्र करते थे। तब मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। अब इस एक्सप्रेस का नाम मोहन-ज्योति एक्सप्रेस हो गया है। गुना में एक कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोहन-ज्योति की जोड़ी ग्रामीण और शहरी अंचल में रोजगार लाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा- “ऐसी ताली बजनी चाहिए की मुख्यमंत्री जी का मन भर जाए।” सिंधिया ने कहा कि उज्जैन से 5 प्रतिशत ज्यादा स्वागत गुना में होना चाहिए। साहब आगे-आगे, विधायक पीछे-पीछे उज्जैन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला। तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार एएसपी आलोक शर्मा के पैर पड़ते दिखाई दिए। विधायक को देखकर एडिशनल एसपी भागने लगे। काफी देर तक दोनों के बीच यह नूराकुश्ती चलती रही। कांग्रेस ने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक जाट को जिलाबदर किए जाने के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया था। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर महेश परमार गांधीगिरी पर उतर आए और पुलिस अफसर के पैर पड़ने लगे। विधायक को ऐसा करते देख एएसपी दौड़ पड़े। अब राजनीति में यह सब भी करना पड़ता है। पोल खुलने लगी तो मंत्री बोले- कैमरे बंद करो नए जिले पांढुर्ना में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी। प्रभारी मंत्री के रूप में पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि पांढुर्ना अच्छे कामों से कम और गलत कामों के लिए ज्यादा जाना जाता है। बस इतना सुनते ही मंत्री ने मीटिंग कवर कर रहे मीडियाकर्मियों से कहा- “ये बंद करिए… यहां कोई रिकॉर्डिंग नहीं होगी।” इसके बाद कैमरे बंद करा दिए गए। बीजेपी नेताओं ने भी कहा कि पांढुर्ना गलत कामों का अड्डा बन गया है। अब जरूरत सिस्टम सुधारने की है। इनपुट सहयोग – आशीष रघुवंशी (गुना), आनंद निगम (उज्जैन), काशीनाथ बालपांडे (पांढुरना) ये भी पढ़ें –
मंत्री को बदबू न आए, इसलिए छिड़का खुशबूदार स्प्रे: कांग्रेस नेता बोले- उल्टा लटका दूंगा अशोक नगर में जिला प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के मंत्री के पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मंत्री को बदबू न आए, इसके लिए पूरे अस्पताल में खुशबूदार स्प्रे का छिड़काव कराया गया। पूरी खबर पढ़ें
