मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे-86 पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार ने बाइक सवार को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। इसके बाद बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे का वीडियो सामने आया है। मामला मातगुवां थाना क्षेत्र के बुन्देला ढाबा के पास का है। जानकारी के मुताबिक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर फूट गया है, जबकि कार ड्राइवर टक्कर मारने के बाद गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान शंकर यादव (20) पिता मुन्ना यादव, निवासी नंदगांव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल बताया जा रहा है कि शंकर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। युवक का सिर फूट गया। घसीटने की वजह से घुटना छिल गया है। हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे को लेकर मातगुवां पुलिस ने बताया कि कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फरार कार चालक की तलाश जारी है। आरोपी ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जाएगा। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… ……………………. इससे संबंधित यह खबरें भी पढ़ें 1. रायसेन में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 5 फीट उछला रायसेन जिले में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। कर्मचारी हवा में 5 फीट तक उछला, फिर सड़क पर आ गिरा। कार ड्राइवर ने गाड़ी बैक की। कर्मचारी उसके पिछले पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर कार लेकर भाग निकला। पढ़ें पूरी खबर…
2. सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 22 घायल, 9 नर्मदापुरम रेफर सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में सलकनपुर के पास नकटीतलाई के निकट गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नए रोड से अचानक नीचे उतरने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों सहित 22 लोग घायल हो गए। इनमें 9 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नर्मदापुरम रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
