Homeमध्यप्रदेशबेटी घर से भागी...परिजन ने प्रेमी के घर की तोड़फोड़:सोना-चांदी समेत 10...

बेटी घर से भागी…परिजन ने प्रेमी के घर की तोड़फोड़:सोना-चांदी समेत 10 लाख का माल लूटने का आरोप; पीड़ित परिवार ने छोड़ा गांव

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने भागकर शादी कर ली। लड़की के परिवार ने लड़के के घर पर हमला कर दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ की। 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने लूट लिए। डरे हुए लड़के के परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। SP से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला झाबुआ जिले के गोपालपुरा गांव का है। पीड़ित देवीलाल का कहना है कि मेरे भतीजे मनोहर और जसवंत सिंह की बेटी रवीना 5 फरवरी को गांव से लापता हो गए थे, लेकिन 11 फरवरी को पता चला कि मनोहर और रवीना ने शादी कर ली है। मनोहर और रवीना ने शादी का वीडियो भेजा है। लड़की के पिता जसवंत सिंह अपने लोगों के साथ घर पहुंचा। घर में तोड़फोड़ और जमकर गुंडागर्दी की। पूरे परिवार ने डर के साए में घर छोड़ दिया है। घर के बेटियों का पीछा कर रहे आरोपी दूल्हे के चाचा देवीलाल ने बताया कि मेरी दो बेटियों के एग्जाम चल रहे हैं। वे अपने एग्जाम देने जाने से डर रही हैं। जसवंत के आदमी उनका एग्जाम सेंटर तक पीछा करते हैं। डर इतना ज्यादा है कि मेरे दूसरे भतीजे अनुराग का 10 तारीख को 12वीं का एग्जाम था। हम मुश्किल से उसे सेंटर तक ले गए। पहले देखिए शादी की तस्वीरें… रवीना ने कहा था- मनोहर से मेरी शादी कर दो दरअसल, देवीलाल के भतीजे मनोहर और जसवंत की बेटी रवीना 10वीं क्लास तक पढ़े थे। वे कई सालों से रिलेशनशिप में थे। वे शादी करना चाहते थे। रवीना ने अपने परिवार से मनोहर से शादी करने की इजाजत भी मांगी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 5 फरवरी को वे घर से भाग गए। 11 फरवरी को उन्होंने शादी कर ली। रवीना और मनोहर ने अपने परिवार को शादी का वीडियो भेजा। एक और वीडियो में वे नदी किनारे खड़े दिख रहे हैं। रवीना का दावा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। वीडियो में रवीना यह भी कहती हैं कि उन्होंने मनोहर से शादी करने के लिए अपने परिवार से तीन-चार बार कहा था। जब उनके परिवार ने मना कर दिया, तो वह मनोहर के साथ चली गईं और शादी कर ली। अब देखिए घर में तोड़फोड़ की तस्वीरें… धारदार हथियार लेकर आए थे, घर का दरवाजा तोड़कर घुसे पीड़ित देवीलाल ने बताया कि जसवंत अपने परिवार के सदस्यों नागिन, चंदू, दिनेश, वीरेंद्र समेत 12 से ज्यादा लोगों के साथ घर पहुंचा था। उन सभी के पास धारदार हथियार थे। उन्हें आते देख हमने दरवाजा बंद कर लिया। वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। देवीलाल ने बताया कि मैं परिवार की महिलाओं और लड़कियों के साथ पुलिस स्टेशन की ओर भागा। मैंने अपने बेटों को घर जाने से रोका। इसके बाद उन्होंने जमकर लूटपाट की। उन्होंने अलमारी में रखा 3 तोला सोना, 3 किलोग्राम चांदी और 1.50 लाख रुपए कैश लूट लिया। उन्होंने घर का सारा सामान तोड़ दिया। वे 5-6 क्विंटल कपास भी ले गए। जाते समय उन्होंने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। हमारी शिकायत पुलिस स्टेशन में ली गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शादी भतीजे ने की, इसमें हमारी क्या गलती ? देवीलाल ने रोते हुए बताया कि हम पिछले आठ दिनों से रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। हमारे जानवर घर पर भूखे-प्यासे बंधे हैं। हम उनका दूध निकालने भी नहीं जा सकते। वे मेरी कम्युनिटी के हैं। मेरा भतीजा उनकी बेटी को ले गया। उन्होंने शादी कर ली, तो इसमें हमारी क्या गलती है? …………………… यह खबर भी पढ़ें लव मैरिज के 6 महीने बाद महिला ने फांसी लगाई: ग्वालियर में मरने से पहले वीडियो बनाया; पति और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार ग्वालियर में लव मैरिज के करीब 6 महीने बाद नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। यह घटना शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में बुधवार की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here