Homeमध्यप्रदेशMP में 25-26 मई को काम नहीं करेंगे बैंककर्मी:एसबीआई कर्मचारियों की हड़ताल;...

MP में 25-26 मई को काम नहीं करेंगे बैंककर्मी:एसबीआई कर्मचारियों की हड़ताल; बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवॉर्ड स्टॉफ एम्पलाईज यूनियन के बैनर तले 25 और 26 मई को एसबीआई बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। यूनियन भोपाल सर्कल के महासचिव प्रवीण मेघानी के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। यह हड़ताल राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने घोषित की है। मेघानी ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित और वैध मांगों को लेकर बैंक प्रबंधन को कई बार मौखिक एवं लिखित प्रतिवेदन दिए गए। बावजूद प्रबंधन ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय तक संवाद और शांतिपूर्ण प्रयासों के बाद भी जब समाधान नहीं निकला, तब कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों की यह मांगें
फेडरेशन ने बैंक प्रबंधन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। जिनमें संदेशवाहकों और सशस्त्र गार्डों की तत्काल भर्ती, वर्ष 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर सर्किल ट्रांसफर (ICT) सुविधा, स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग पर रोक, कर्मचारियों के बीच समानता सुनिश्चित करना और पर्याप्त संख्या में नई भर्ती शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर बदलने का विकल्प देने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है। महासचिव मेघानी ने भोपाल सर्कल के सभी कर्मचारियों से हड़ताल में पूर्ण भागीदारी करने की बात कही है। SBI कर्मचारियों की 16 प्रमुख मांगें: लगातार 5 दिन बंद SBI में काम काज ठप रह सकता है
जानकारी के अनुसार, इस दो दिन की हड़ताल की हड़ताल के कारण SBI लगातार 5 दिन बंद रह सकता है। 23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल रहेगी। वहीं 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा के चलते बैंक बंद रह सकते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here