Homeमध्यप्रदेशसांसद प्रतिनिधि लिखी स्कॉर्पियो ने खड़े वाहन को मारी टक्कर:छतरपुर फोरलेन हादसे...

सांसद प्रतिनिधि लिखी स्कॉर्पियो ने खड़े वाहन को मारी टक्कर:छतरपुर फोरलेन हादसे में एक की मौत, 2 गंभीर; ड्राइवर नाबालिग होने का आरोप

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र स्थित फोरलेन सड़क पर शुक्रवार को काले रंग की स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बकरियों की भी मौत हुई है और कई बकरियां घायल बताई जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो पर “सांसद प्रतिनिधि” की नेम प्लेट लगी हुई थी। वाहन का नंबर एमपी 16 ZE 4411 बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शी का आरोप है कि गाड़ी एक नाबालिग चला रहा था, जो कांटी गांव निवासी प्रताप दाऊ प्रताप सिंह का बेटा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। टक्कर से वाहन सड़क किनारे जा गिरा
जानकारी के मुताबिक कैंडी गांव से बकरियां लादकर एक वाहन महोबा की ओर जा रहा था। वाहन में मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शाहबाज, सूबे खटीक और दद्दू खटीक सवार थे। रास्ते में सलमान गाड़ी साइड में लगाकर रुका था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में गाड़ी में सवार शाहबाज अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूबे खटीक और दद्दू खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान बाल-बाल बच गया। ड्राइवर और अन्य सवार फरार हुए
सलमान ने बताया कि हादसे के बाद वह अपने साथियों को बचाने में जुट गया। इसी बीच स्कॉर्पियो में सवार लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसआई दीपक यादव ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सांसद प्रतिनिधि लिखा हुआ है जिसे जब्त किया गया है। वाहन किसका है और हादसे के समय कौन चला रहा था, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल ड्राइवर और अन्य सवार फरार हैं। सूत्रों की माने तो क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का फिलहाल कोई सांसद प्रतिनिधि नहीं है और इस तरह गाड़ी में सांसद प्रति प्रतिनिधि लिखा होना कई सवाल खड़े करता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here