Homeमध्यप्रदेशतिरुपति में हुई पंचायत मंत्री के बेटे की शादी:कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज...

तिरुपति में हुई पंचायत मंत्री के बेटे की शादी:कैलाश विजयवर्गीय ने शिवराज और प्रहलाद के साथ किया लुंगी डांस

मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल सिंह पटेल की शादी गुरुवार को बेहद सादे समारोह में हुई। आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध देवस्थान तिरुपति बालाजी मंदिर में शादी की रस्में संपन्न हुईं। विवाह समारोह में चुनिंदा नेता, रिश्तेदार और परिजन मौजूद थे। सीएम डॉ. मोहन यादव भी गुरुवार को तिरुपति पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
बारात में मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधान लुंगी-कुर्ते में नजर आए। विजयवर्गीय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ लुंगी डांस किया। ये नेता हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे शामिल हुए। भोपाल में 23 अप्रैल को हुई थी सगाई नरसिंहपुर की रहने वाली हिमांशी दुबे और प्रबल सिंह पटेल की सगाई 23 अप्रैल को भोपाल में हुई थी। पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर सगाई समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित तमाम मंत्री और नेतागण शामिल हुए थे। शादी समारोह की तस्वीरें देखिए….

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here