इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में सवारी बैठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक का अपहरण कर लिया। बाद में युवक के शोर मचाने पर उससे मारपीट कर 5 किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। मामला 4 मई का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है। आकाश पुत्र राजेन्द्र सिलावट निवासी लूनियापुरा ने पुलिस को बताया कि वह एक एजेंट है। बसों में सवारी बैठाने का काम करता है। 4 मई की दोपहर वह सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान आरोपी विनय पुत्र कल्लू सोनकर निवासी भोलराम उस्ताद मार्ग और उसके दो साथियों से सवारी को लेकर विवाद हो गया। ये भी एजेंट हैं। आरोपी कुछ देर बाद कार से पहुंचे और चाकू दिखाकर आकाश को जबरन कार में बैठाया और अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए। देखिए युवक को अपहरण कर ले जातीं तस्वीरें… रास्ते में मारपीट की और धमकी दी पीड़ित के मुताबिक वह लगातार चिल्लाता रहा। इसके बाद आरोपी उसे भंवरकुआं के पास उताकर भाग गए। आकाश के अपहरण के दौरान उसके साथ छोटा भाई भी खड़ा था। वह भागते हुए छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचा। उसने जब पुलिस को घटना बताई तो पुलिस बस स्टैंड पर पहुंची। यहां लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने आकाश के कार में ले जाने की बात बताई। बाद में परिजनों को आकाश का कॉल आया और उसने बताया कि आरोपी उसे भंवरकुआं में छोड़कर भाग गए हैं। 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार इस अपहरण मामले में विनय और उसके दो साथी गिरफ्तार हो गए है। दोनों आरोपी ने आकाश सोनकर का अपहरण किया था। इस पूरे मामले में हेड कॉन्स्टेबल जयवीर और लोकेश गाथे की अहम भूमिका रही हैं। ये खबर भी पढ़ें…
युवक-युवती को कार में जबरन बैठाकर ले गए हरदा में सोमवार सुबह कुछ लोग एक युवक और युवती को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले गए। इसके करीब साढ़े 5 घंटे बाद उसी गाड़ी से दोनों को थाने लाया गया। युवक ने कहा कि मैने शादी की थी, इसलिए मुझे जबरदस्ती ले जाया गया। एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं।पूरी खबर पढ़ें
