Homeदेशकेरलम-मिनी कूपर कार की टक्कर से 3 छात्रों की मौत:आरोपी ड्राइवर बोला-...

केरलम-मिनी कूपर कार की टक्कर से 3 छात्रों की मौत:आरोपी ड्राइवर बोला- मेरे पिता सब संभाल लेंगे; शराब के नशे में होने की आशंका

केरलम के कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को रोक लिया। चश्मदीद सलीम के मुताबिक, लोगों के सवाल करने पर ड्राइवर ने कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय आरोपी शराब के नशे में था या नहीं। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग चश्मदीद सलीम ने बताया कि हादसे के समय वे घटनास्थल के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सड़क पर तीन लोग घायल पड़े थे। उन्हें मिनी कूपर कार ने टक्कर मारी थी। सलीम के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई। ड्राइवर कह रहा था कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक तीनों छात्र हिल-डुल नहीं रहे थे। तेज रफ्तार में पीछे से मारी टक्कर सूत्रों के मुताबिक, सुहैल सजीव मिनी कूपर तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान कार ने आगे चल रहे स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर सवार तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान 21 साल के इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे के समय उसके शराब के नशे में होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here