Homeदेशकेरलम-मिनी कूपर कार की टक्कर से 3 छात्रों की मौत:आरोपी ड्राइवर बोला-...

केरलम-मिनी कूपर कार की टक्कर से 3 छात्रों की मौत:आरोपी ड्राइवर बोला- मेरे पिता सब संभाल लेंगे; शराब के नशे में होने की आशंका

केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद जब उन्होंने आरोपी कार चालक सुहैल सजीव को रोका तो उसने कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में रविवार रात मिनी कूपर कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 साल के इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मिनी कूपर जब्त कर ली है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे के समय ड्राइवर शराब के नशे में था या नहीं। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग चश्मदीद सलीम ने बताया कि हादसे के समय वे घटनास्थल के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर तीन लोगों को घायल हालत में पड़ा देखा। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक तीनों छात्र हिल-डुल नहीं रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के समय उसके शराब के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… केरल: फोन पर बात करने रुके, कार ने टक्कर मारी, उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे, 3 लोगों की मौत केरलम के त्रिशूर में एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here