Homeमध्यप्रदेशबंगाल परिणामों पर स्वामी हर्षानंद गिरि का बयान:धर्म की जीत, अधर्म पर...

बंगाल परिणामों पर स्वामी हर्षानंद गिरि का बयान:धर्म की जीत, अधर्म पर प्रहार, 26 साल बाद मंदिर खुलने का किया जिक्र

उज्जैन में चल रहे संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी है और इसे “धर्म की जीत” बताया है। स्वामी हर्षानंद गिरि ने अपने बयान में कहा कि यह केवल किसी एक राजनीतिक दल की जीत नहीं है, बल्कि ‘अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत’ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संन्यास लेने के बाद भी उन्हें देश और धर्म से जुड़े मुद्दों पर बोलने का पूरा अधिकार है। स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा, “जय श्री राम। बंगाल में बीजेपी की या यूं कहें कि बंगाल में राम राज्य की हार्दिक शुभकामनाएं। अब बहुत से लोग बोलेंगे कि अरे आप तो संन्यासी हैं, आप तो साध्वी हैं, आपको राजनीति से क्या मतलब? आप क्यों राजनीति कर रही हैं? तो यह राजनीतिक मुद्दा है ही नहीं, यह जनमानस का मुद्दा है और यह देश का मुद्दा है। संन्यास के बावजूद बोलने का अधिकार बताया उन्होंने कहा, “संन्यास लेने का मतलब यह नहीं है कि मुझे देश के मुद्दों पर, सही-गलत पर बोलने का हक नहीं रहा। संन्यास लेने का मतलब यह नहीं है कि मैंने अपना जीवन जीना छोड़ दिया। संन्यास लेने का मतलब यह नहीं है कि मैं धर्म से अलग हो गई और बंगाल की जीत धर्म की जीत है, जहां हमारा बोलना तो बनता है। अधर्मियों द्वारा, विधर्मियों ने किया था मंदिर बंद वीडियो में उन्होंने कहा, “सोचो 26 सालों से जो आसनसोल में दुर्गा मंदिर बंद किया गया था, अधर्मियों द्वारा विधर्मियों द्वारा बीजेपी की इस जीत के बाद 26 सालों बाद वो मंदिर खुला है। तो यह धर्म की लड़ाई नहीं थी तो और क्या थी? यह गुंडा राज खत्म करने की लड़ाई नहीं थी तो और क्या थी? दुष्कर्म पीड़िता का किया जिक्र उन्होंने एक कथित दुष्कर्म पीड़िता का जिक्र करते हुए कहा, “यह एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की लड़ाई नहीं थी तो क्या थी? यह हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को खत्म करने की लड़ाई नहीं थी तो क्या थी? उन्होंने आगे कहा, “आप इसे पार्टी विशेष की जीत मान रहे हैं, लेकिन हमारे लिए ये अधर्म पर धर्म की जीत है, बुराई पर अच्छाई की जीत है। हमारे लिए बंगाल की जीत एक बहुत बड़ी जीत है। ‘दीदी’ पर साधा निशाना स्वामी हर्षानंद गिरि ने कहा, “देश के बहुत सारे सनातनी कल सिर्फ और सिर्फ टीवी के सामने बंगाल में रामराज की खुशी के लिए बैठे थे, भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि इस बार दीदी नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि दीदी के पाप का घड़ा भर चुका है, दीदी के आतंक का अंत अब होना चाहिए और वह हो गया। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा, “वो रेप पीड़िता का चेहरा शायद बहुत से लोग भूल गए होंगे, लेकिन मुझे आज भी याद है कि किस तरह उसके साथ रेप किया गया, किस तरह उसे तड़पा-तड़पा कर मारा गया। एक इंसान होने के नाते, एक नारी होने के नाते, एक महिला होने के नाते मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। ये खबर भी पढ़िए… हर्षानंद का संतों को चैलेंज- फॉरेन फंडिंग साबित करें उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को खारिज किया। कहा कि एक भी आरोप सही साबित हुआ तो वह अपनी पूरी संपत्ति अर्पित कर देंगी। वहीं आरोप गलत साबित होने पर संबंधित पक्ष से ₹1 करोड़ मानहानि की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी बैंक डिटेल्स सार्वजनिक करने को तैयार हैं।पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here