Homeमध्यप्रदेशमुरैना में स्कूल से बिक रही अवैध शराब का VIDEO:क्लासरूम में पेटी...

मुरैना में स्कूल से बिक रही अवैध शराब का VIDEO:क्लासरूम में पेटी रखकर ठेके की तर्ज पर की जा रही बिक्री; पीने की भी व्यवस्था

जौरा रोड स्थित एक स्कूल से अवैध शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। यहां स्कूल के एक कमरे में शराब की पेटी रखकर देसी और मसाला शराब बेची जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्कूल के अंदर शराब बेचने और पीने की व्यवस्था साफ नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जौरा रोड पर सोलंकी पेट्रोल पंप के सामने स्थित सम्राट पब्लिक स्कूल का यह वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूल के एक कमरे में अवैध देसी और मसाला शराब की पेटी रखी हुई है। कमरे में ही एक टेबल और कुर्सी लगी है, जहां शराब का खुला हुआ पौवा और गिलास रखा है। इससे स्पष्ट होता है कि यहां शराब बेचने के साथ-साथ पीने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई- आबकारी विभाग
इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। आबकारी विभाग के एसआई वर्धमान जैन ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इसके आधार पर स्कूल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि यहां शराब कौन बेच रहा है और यह शराब कहां से आ रही है। जिले भर में ठेके की तर्ज पर बिक रही अवैध शराब
शिक्षा के मंदिर से शराब बिकने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बताया जा रहा है कि जिले भर में कमीशन के नाम पर जगह-जगह ठेके की तर्ज पर अवैध शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे मामलों में आबकारी विभाग अक्सर सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कर देता है। अब देखना होगा कि स्कूल के इस मामले में विभाग क्या ठोस कदम उठाता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here