Homeमध्यप्रदेशलॉरेंस गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़ मांगे:गुर्गा बोला- हमने...

लॉरेंस गैंग के नाम पर बिल्डर से 10 करोड़ मांगे:गुर्गा बोला- हमने जिसे फोन किया उसे मारा या पैसे लिए हैं; मेरे पास तेरी हर डिटेल

अशोकनगर के बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। अंकित से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। धमकाने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंग का सदस्य ‘हरि बॉक्सर’ बताया। व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए उसने कहा कि हमने एक बार जिसे फोन कर दिया उसे बगैर पैसे लिए नहीं छोड़ा। उसे मारा है या पैसे लिए हैं। तेरी हर एक डिटेल मेरे पास है। कोई गलतफहमी मत पालना। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस और सायबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीन अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आए कॉल कारोबारी अंकित अग्रवाल के मुताबिक 11 फरवरी को उन्हें तीन अलग-अलग इंटरनेशनल नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज मिले। फोन नहीं उठाने पर वॉयस नोट भेजे गए। कॉल करने वाला लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम ‘हरि बॉक्सर’ बताया। उसने कहा कि गूगल पर नाम सर्च कर लो, सब पता चल जाएगा। धमकी देने वाले ने सीधे 10 करोड़ रुपए देने की मांग रखी। उसने कहा कि यह रकम दो दिन के अंदर पहुंच जानी चाहिए। पढ़िए 2 मिनट के वायस नोट में क्या कहा…? धमकाने वाले वॉट्सऐप पर दो मिनट का वॉयस नोट छोड़ा। इसमें उसने अंकित अग्रवाल को धमकाते हुए 10 करोड़ रुपए की मांग की। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। पढ़िए उसने क्या कुछ कहा- मैं हरि बॉक्सर बोल रहा हूं…लॉरेंस बिश्नोई गैंग से
वॉयस नोट में कहा- अंकित अग्रवाल है… मैं हरि बॉक्सर बोल रहा हूं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। फोन उठा कर बात कर ले… ठीक है… नहीं तो तेरी जो गलतफहमी हो रही है न दिमाग में फोन ना उठाने की तो तेरी गलतफहमी निकाल देंगे। परिवार के सभी लोगों का पता, घर की फोटो भी है तेरी हर एक चीज की मेरे पास डिटेल है मेसी ट्रैक्टर की एजेंसी है, बंसल कैपिटल ग्रुप के नाम से, घर स्टेशन रोड पर है तेरे पास तीन गाड़ियां हैं- फॉर्च्यूनर, बीआईडी और थार। साथ ही एक तो रॉयल ग्रीन के नाम से कॉलोनी काट रहा है। मैन सिटी में पेट्रोल पंप भी है। परिवार के सभी लोगों का पता है। पत्नी मां-बाप, तू कब घर से बाहर जाता है और परिवार के लोग कब घर से बाहर जाते हैं। कहां आते-जाते है और कौन सी गाड़ी से जाते है। यहां तक की घर की लोकेशन पता होने के साथ घर की फोटो भी है। लाइन पर आ जा नहीं तो नुकसान की भरपाई नहीं होगी हरि बॉक्सर नाम का शख्स आगे कहता है- जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी लाइन पर आ जा, नहीं तो ऐसा नुकसान करूंगा कि जिंदगी भर ना तू और ना ही तेरे घरवाले भरपाई कर पाएंगे। अगर तुझे लग रहा हो कि यह फेक कॉल है तो वॉयस नोट चेक करवा लेना, अगर कोई पुलिस महकमे में जानकारी हो तो। या फिर गूगल या यूट्यूब पर सर्च करके मेरी वॉइस नोट देख लेना, कि मैं हरी बॉक्सर ही हूं क्या। नहीं तो अगर फोन अनदेखा करेगा या नहीं उठाएगा, नंबर चेंज करेगा, फोन बंद करेगा, दोगुना नुकसान होगा तेरा। अभी 10 करोड़ चाहिए, बाद में 20 करोड़ रुपए लेंगे बॉक्सर ने आगे कहा- अभी 10 करोड़ चाहिए, बाद में 20 करोड़ लेंगे। नहीं तो फिर तेरे को मारेंगे और हमने जिसको फोन कर दिया उसे पैसे लिए बगैर छोड़ा नहीं है। अब आगे तेरी मर्जी है। तुझे नुकसान चाहिए या फायदा। बिल्डर ने थाने में दी लिखित शिकायत धमकी मिलने के बाद अंकित अग्रवाल ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दी। आवेदन में उन्होंने कॉल आने वाले तीनों नंबरों का जिक्र किया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही साइबर सेल की मदद ली है। कॉल करने और वालों की लोकेशन और इस्तेमाल किए गए नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। शहर के व्यापारी बलबीर खुराना ने भी बताया कि उन्हें भी एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आया था। हालांकि उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। बिश्नोई गैंग के नाम पर डर पैदा करने की कोशिश
ASP गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह संभावना सामने आ रही है कि किसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर डर पैदा करने और वसूली की कोशिश की हो। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। कॉल डिटेल, इंटरनेट रूट और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here