Homeमध्यप्रदेशआज भारत बंद...MP में भी दिखेगा असर:बैंक, बीमा, BSNL-डाककर्मी हड़ताल करेंगे; बाजार-स्कूल...

आज भारत बंद…MP में भी दिखेगा असर:बैंक, बीमा, BSNL-डाककर्मी हड़ताल करेंगे; बाजार-स्कूल खुले रहेंगे

श्रमिक कानून लागू करने समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने गुरुवार को अखिल भारतीय आम हड़ताल का आह्वान किया है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। सरकारी-प्राइवेट बैंक, बीएसएनएल, बीमा और डाक समेत केंद्रीय ऑफिसों में हड़ताल का असर दिखाई देगा। हालांकि, रेल परिवहन पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। ट्रेड यूनियन के संयुक्त मोर्चे – आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी, बीएसएनएल के संगठल हड़ताल में शामिल हैं। इस वजह से बैंक, बीमा, डाक, बीएसएनएल और ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ेगा। भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने सभी कर्मचारी इकट्‌ठा होकर हड़ताल का समर्थन करेंगे। इससे पहले रैली व सभा भी होगी। बैंक की 6 हजार से ज्यादा ब्रॉन्च में भी असर
इस हड़ताल का ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी समर्थन किया है। इसके चलते एमपी की सरकारी और प्राइवेट बैंकों की 6 हजार से अधिक शाखाओं पर असर पड़ेगा। ज्यादातर में क्लियरिंग स्टॉफ की कमी रहेगी। इससे कामकाज भी बंद जैसा ही रहेगा। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, हड़ताल में सरकारी के साथ प्राइवेट बैंक भी शामिल होंगे। भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने हड़ताल का समर्थन किया है, लेकिन वह सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल नहीं रहेगा। बीमा सेक्टर पर भी असर पड़ेगा
हड़ताल का असर बीमा सेक्टर पर भी पड़ेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे। वहीं, बीएसएनएल-डाक विभाग में भी हड़ताल का असर दिखाई देगा। हड़ताल का असर कहां-किस पर
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि स्कूल-कॉलेज पर बंद का असर नहीं होगा। न ही बाजार बंद को लेकर भोपाल समेत प्रदेश में स्थानीय स्तर पर कोई आह्वान किया गया है। ट्रांसपोर्ट कारोबार पर असर जरूर पड़ सकता है, क्योंकि एमपी से पूरे देश में ट्रांसपोर्ट का कारोबार होता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here