Homeदेशभास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए आज से मराठी अनिवार्य; गैरमराठी...

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए आज से मराठी अनिवार्य; गैरमराठी भाषी ड्राइवर्स का लाइसेंस रद्द नहीं होगा, उन्हें ट्रेनिंग देंगे

महाराष्ट्र दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी ऑटो, टैक्सी और ओला-उबर चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान जरूरी कर दिया गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य यात्रियों और चालकों के बीच होने वाले भाषा विवाद को खत्म करना और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मराठी नहीं जानने पर किसी का लाइसेंस रद्द नहीं किया जाएगा। इसके बजाय चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग कोंकण मराठी साहित्य परिषद के सहयोग से कराई जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने पर मिलने वाला प्रमाण पत्र भविष्य में लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जरूरी होगा। राज्य के सभी 59 आरटीओ कार्यालयों में 15 अगस्त तक 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… नीट यूजी को लेकर एनटीए की एडवाइजरी, बायोमेट्रिक फेल हुआ, तब भी उम्मीदवारों की होगी एंट्री नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने करीब 25 लाख आवेदकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार, यदि किसी कारण से बायोमेट्रिक सत्यापन फेल होता है, तो भी उम्मीदवार परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्र पर निर्धारित फॉर्मेट में लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी। बायोमेट्रिक फेल होने के प्रमुख कारणों में सूखी या क्षतिग्रस्त अंगुलियांं, मशीन में खराबी, UIDAI सर्वर की कनेक्टिविटी समस्या या आधार डेटा में गड़बड़ी शामिल हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले हाथ साफ और मॉइस्चराइज रखें, चोट से बचें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। आरएसएस मुख्यालय पर रेडियोएक्टिव खतरे का दावा, नागपुर में अलर्ट संघ मुख्यालय और भाजपा कार्यालय सहित कई अन्य अहम जगह रेडियोएक्टिव पदार्थ​ छिपाए जाने का दावा किया गया है। एक गुमनाम पत्र मिलने के बाद नागपुर में अलर्ट जारी किया गया है। यह पत्र 27 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर कार्यालय को मिला था। पुलिस ने एनडीआरएफ और ऊर्जा विशेषज्ञों की मदद से पत्र में बताई गई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अब तक उन्हें रेडियोएक्टिव पदार्थ का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि यह पत्र एक मजाक हो सकता है। फिर भी नागपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। कविता की पार्टी ‘तेलंगाना रक्षणा सेना’ को मंजूरी मिली निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की नई पार्टी के लिए ‘तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस)’ नाम को मंजूरी दे दी है। कविता ने 25 अप्रैल को ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ नाम से नई पार्टी की घोषणा की थी। इसके बाद आयोग को नई पार्टी के लिए पांच नामों का प्रस्ताव भेजा था।
आयोग ने उनके तीसरे विकल्प को हरी झंडी दी। इससे पहले, उनके पिता चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी बनाई थी। 2022 में इसका नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here