Homeदेशममता बनर्जी भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं:कहा- किसी को EVM...

ममता बनर्जी भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं:कहा- किसी को EVM लूटने नहीं देंगे; चुनाव आयोग बोला- पोस्टल बैलट छंट रहे थे, ईवीएम सुरक्षित

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार देर रात 1 बजे कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’ वे भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम 4 घंटे से ज्यादा वक्त रहीं। दरअसल, टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग के अधिकारी मतपेटियां खोलने की कोशिश कर रहे हैं। सबूत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पार्टी के कार्यकर्ता अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गए। यहां धरना शुरू कर दिया। उधर, चुनाव आयोग ने कहा, ‘पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी, पार्टियों को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। बाद में CCTV को लेकर चिंता जताई। अब सब कुछ ठीक है।’ फोटोज में देखिए TMC-BJP का धरना-प्रर्दशन बुधवार शाम 8 बजे धरना शुरू रात 8:20 बजे चुनाव आयोग के अफसरों ने समझाया 9 बजे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई 9:30 बजे कार्यकर्ताओं ने घुसने की कोशिश की देखिए वह VIDEO जिसके बाद विवाद और हंगामा हुआ… TMC ने X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा- CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर खुलेआम चुनाव में धांधली कर रहे हैं। यह फुटेज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के स्ट्रॉन्ग रूम की होने का दावा किया गया। बंगाल चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here