Homeदेशएकसाथ जलीं 16 चिताएं, एक चिता पर चार महिलाएं:धार में 100 की...

एकसाथ जलीं 16 चिताएं, एक चिता पर चार महिलाएं:धार में 100 की रफ्तार में पिकअप का टायर फटा था; DIG बोले- ओवर स्पीड बनी वजह

मध्य प्रदेश के धार में बुधवार रात हुए पिकअप हादसे में नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों की मौत हो गई। सभी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया गया। 4 महिलाओं के शवों को एक ही चिता पर रखा गया। अपनों को खोने वाले परिजन का बुरा हाल है। कोई पत्नी की तस्वीर हाथ में लेकर बैठा है तो कोई उनके कपड़े एकटक देख रहा है। रिश्तेदारों की आंखें भी नम हैं। पूरे गांव में मातम छाया है। बता दें कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे 46 मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया था। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। फिर सड़क के रॉन्ग साइड जाकर स्कॉर्पियो से टकराया था। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 30 घायल हैं। मृतकों में 6 बच्चे शामिल हैं। एक्सीडेंट इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी। टर्न पर न तो साइन बोर्ड, न ही स्टॉप सिग्नल इंदौर ग्रामीण डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह ओवर स्पीड ही है। साथ ही रोड इंजीनियरिंग और नेशनल हाईवे ऑफ इंडिया (NHAI) की गलती सामने आई है। यहां टर्न पर न तो साइन बोर्ड लगे हैं और न ही स्टॉप सिग्नल। हम इन सभी बिंदुओं को लेकर NHAI को पत्र लिखेंगे। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… एक साथ अंतिम संस्कार की तीन तस्वीरें… 16 लाशें…चिताएं और रुदन, दर्द की 17 तस्वीरें खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here