Homeमध्यप्रदेशदतिया में महिला पर डंडों से हमला, सिर-पैर तोड़ा; VIDEO:पुरानी रंजिश में...

दतिया में महिला पर डंडों से हमला, सिर-पैर तोड़ा; VIDEO:पुरानी रंजिश में दबंगों ने की बेरहमी से मारपीट

दतिया शहर में मंगलवार को कोतवाली थाना अंतर्गत एक महिला पर पुरानी रंजिश के चलते डंडों से हमला किया गया। इस हमले में महिला के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भदौरिया की खिड़की निवासी अर्जुन कुशवाहा (26) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी मां बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थीं। घर के बाहर रिंकू कुशवाहा ने उन्हें पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। धक्का देकर जमीन पर पटका
महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी रिंकू ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। महिला के चिल्लाने पर अर्जुन और उनकी बहन वंदना मौके पर पहुंचे। तभी आरोपी रिंकू ने पास पड़ा डंडा उठाकर महिला के सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला के बाएं पैर की जांघ पर भी डंडे से हमला किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बीच-बचाव के दौरान आरोपी रिंकू का भाई राकेश कुशवाहा भी डंडा लेकर वहां आ गया। दोनों भाइयों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है और वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here