Homeमध्यप्रदेश90-95 की स्पीड में रेलिंग से टकराई टाटा अल्ट्रोज:लोहा बेटे के पेट...

90-95 की स्पीड में रेलिंग से टकराई टाटा अल्ट्रोज:लोहा बेटे के पेट को चीरते हुए आर-पार हुआ; बेटी की भी मौत, पति-पत्नी घायल

रतलाम में बुधवार सुबह दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। रेलिंग कार में सामने से घुसते हुए अंदर बैठे बच्चे के शरीर को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। हादसे में 13 साल के बेटे और 6 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि दो पति-पत्नी घायल हो गए। कार गुजरात नंबर की थी। इसमें सवार परिवार गुजरात के बड़ौदा से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जावरा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा जावरा स्थित बड़ायला चौराहे के पास हुआ। बड़ौदा, गुजरात के रहने वाले राजाबाबू वर्मा, उनकी पत्नी रिशु वर्मा (42), बेटी विधि वर्मा (6) और बेटा सागर वर्मा (13) कार में सवार थे। परिवार का मूल निवास उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के ग्राम लहना में है। हादसे में सागर और विधि वर्मा की मौत हो गई। वहीं राजाबाबू और रिशु वर्मा घायल हैं। एयरबैग भी थे लेकिन रेलिंग का पतरा कार में घुस गया
पिता राजाबाबू वर्मा ने बताया कि वे गुजरात के हारोल में रहते हैं। बुधवार सुबह 4:30 बजे परिवार के साथ अपने गांव जाने के लिए निकले थे। कार की रफ्तार 90 से 95 किमी प्रति घंटे थी और गाड़ी वे खुद चला रहे थे। उनका बेटा सागर आगे की सीट पर बैठा था, जबकि पत्नी और बेटी पीछे बैठी थीं। उन्होंने बताया कि कार में एयरबैग भी लगे थे, लेकिन हादसे में रेलिंग का लोहे का पतरा सीधे कार के अंदर घुस गया। इसका एक हिस्सा बेटे सागर के शरीर के आर-पार हो गया, जबकि दूसरा बेटी के सिर में जा लगा। हादसे में सागर की मौत हो गई। पिता बोले- स्वास्थ्य सुविधा लचर, समय पर इलाज नहीं मिला
राजबाबू ने समय पर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने की बात भी कही। उनका कहना था की 8 लेन हाईवे पर आसपास कोई स्वास्थ्य सुविधा और अस्पताल नहीं था, अगर जल्दी इलाज मिलता तो उनकी बेटी की जान बच जाती। फिलहाल, बेटे का शव जावरा में है, जबकि पत्नी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here