Homeमध्यप्रदेश90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:10वीं के स्टूडेंट्स...

90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:10वीं के स्टूडेंट्स देखें अपनी फोटो; टॉप टेन में 378 स्टूडेंट्स…इनके अंक 490 से 499 तक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार 73.42% रेगुलर छात्र पास हुए। टॉप टेन में 378 स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन्होंने 490 से 499 तक नंबर हासिल किए। टॉप-5 में ही 39 विद्यार्थी शामिल रहे। पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 498 नंबर वाले दो स्टूडेंट (बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता) हैं। तीसरे नंबर पर सात छात्र रहे। इन्होंने 497 अंक हासिल किए। दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा… ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने 10वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल की है। सभी का फोटो एप पर पब्लिश किया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। विदिशा की छात्राएं टॉप 10 में शामिल विदिशा जिले के गंजबासौदा की उपासना जाट ने 492 अंक प्राप्त कर स्टेट में 8वां स्थान हासिल किया है। वहीं, मनन सुमन के अंक भी 492 हैं, उनका भी आठवां स्थान है। इधर भाविका राठौर ने 492 अंक हासिल कर स्टेट की मेरिट सूची में 10वां स्थान पाया है। तीनों डॉल्फिल स्कूल की छात्राएं हैं। CBSE 10वीं रिजल्ट- भोपाल में आरोही वर्मा टॉपर सीबीएसई 10वीं में आरोही वर्मा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर 99.8% प्राप्त किए। वहीं, अकुल नारंग ने 500 में से 494 अंक हासिल कर 98.8% अंक प्राप्त किए। दोनों स्टूडेंट्स सेंट जोसेफ को-एड स्कूल के हैं। छात्र यहां देख सकते हैं रिजल्ट छात्र https://mpbse.mponline.gov.in के अलावा Digilocker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी परिणाम देख सकते हैं। ऐप में Know Your Result विकल्प का चयन कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लीकेशन नंबर) दर्ज कर रिजल्ट देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार और मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे सही और अधिकृत पोर्टल्स का उपयोग करें। किसी अफवाह या अनाधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा न करें। अपनी फोटो देखने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here