Homeमध्यप्रदेश8वीं की छात्रा को स्कूल के बाहर से किडनैपर गैंगरेप:मैहर में सूने...

8वीं की छात्रा को स्कूल के बाहर से किडनैपर गैंगरेप:मैहर में सूने मकान में बंधक बनाया, आवाजें सुनकर घुसी पुलिस; 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में 2 बदमाशों ने स्कूल के बाहर से 8वीं की छात्रा को किडनैप कर लिया। स्कूल से दूर एक बंद मकान में लेकर जाकर रातभर गैंग रेप किया। पुलिस ने दूसरे दिन सुबह बच्ची को बरामद किया। मामला अमदरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 13 साल की बच्ची शुक्रवार को सुबह 10 बजे स्कूल गई थी।उसका घर स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। शाम करीब 5 बजे तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजन को चिंता हुई। शुक्रवार शाम को हुई थी छात्रा की किडनैपिंग परिजन को लगे कहीं आसपास में रुक गई होगी। पहले आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार शुक्रवार रात करीब 9 बजे परिजन ने झुकेही चौकी में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह मिली बच्ची सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके में तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह पुलिस टीम झुकेही तालाब के पास बसोर बस्ती में सर्च कर रही थी। इसी दौरान एक बंद घर से हलचल और आवाजें सुनाई दीं। छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया पुलिस ने शक होने पर तुरंत दबिश दी। अंदर से बच्ची को संदिग्ध हालत में बरामद किया। बरामदगी के बाद पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दीं। बच्ची को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। एक आरोपी निगरानीशुदा बदमाश पुलिस ने बताया- दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सनी कोहली (25), निवासी झुकेही और गोलू उर्फ दीपक बसोर (38), निवासी झुकेही शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि दीपक बसोर कटनी जिले का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में तेजी से चार्जशीट तैयार की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना में कोई और आरोपी तो शामिल नहीं है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here