उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में गुरुवार रात 3 साल का भागीरथ देवासी खुले बोरवेल में गिर गया। घटना रात करीब 8 बजे की है, जिसके बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भोपाल से NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। जो हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF टीम के साथ जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। भागीरथ करीब 70 फीट गहराई में फंसा है। उस तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। अब तक करीब 40 फीट खुदाई हो चुकी है। इसके बाद चट्टानों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया जा रहा है। मौके पर 2 एंबुलेंस भी तैनात हैं। भेड़ चराने आया था राजस्थान का परिवार भागीरथ पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। परिवार पिछले तीन दिन से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। परिजन के मुताबिक, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गहराई में जा चुका था। देखिए, रेस्क्यू की तस्वीरें…
