Homeमध्यप्रदेश70 फीट गहरे कुएं में ट्रैक्टर समेत गिरे पिता-बेटा:छतरपुर में बेटी की...

70 फीट गहरे कुएं में ट्रैक्टर समेत गिरे पिता-बेटा:छतरपुर में बेटी की आंखों के सामने हादसा; धनतेरस पर खरीदा था वाहन

छतरपुर में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। ट्रैक्टर पर सवार किसान संतोष यादव (37) और उनके 10 साल के बेटे दुर्गेश की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम करीब 4 बजे ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना में हुआ। संतोष की 12 साल की बेटी राशि ने अपनी आंखों के सामने पिता और भाई को कुएं में गिरते देखा। हादसे के करीब साढ़े 3 घंटे बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्चे के शव बरामद किया। रेस्क्यू टीम सर्चिंग में जुटी है। संतोष ने धनतेरस पर ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। बेटी ने चाचा को आवाज लगाकर बुलाया संतोष की बड़ी बेटी राशि (12) भी खेत में मौजूद थी। उसने अपनी आंखों के सामने पिता और छोटे भाई को ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरते देखा। वह चीखने लगी और खेत में पानी दे रहे अपने बड़े पिता देशराज यादव को आवाज लगाई। देशराज संतोष के बड़े भाई हैं। बच्ची की आवाज सुनकर वे कुएं के पास पहुंचे और ग्रामीणों व पुलिस को घटना की सूचना दी। देखिए तस्वीरें 70 फीट गहरा था बिना मुंडेर का कुआं खेत में बने कुएं की गहराई करीब 70 फीट बताई जा रही है। हादसे के समय उसमें लगभग 20 फीट पानी भरा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे कुएं में जा गिरा। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। मोटर पंप की मदद से कुएं का पानी बाहर निकाला गया। रात 7:10 बजे दो लोग शव निकालने के लिए कुएं में उतरे। करीब साढ़े 3 घंटे की मशक्कत के बाद पिता-पुत्र के शव बाहर निकाले गए। रेस्क्यू के दौरान ट्रैक्टर को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया। दो बहनों के बीच इकलौता भाई था दुर्गेश दुर्गेश कक्षा तीसरी का छात्र था। वह अपनी दो बड़ी बहनों आयुषी (14) और राशि (12) के बीच इकलौता भाई था। पिता और इकलौते भाई की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here