Homeमध्यप्रदेश7 मिनट में युवक-युवतियों को लूटा, बोले-जिंदा नहीं छोड़ेंगे:भोपाल के डैम पर...

7 मिनट में युवक-युवतियों को लूटा, बोले-जिंदा नहीं छोड़ेंगे:भोपाल के डैम पर वारदात के बाद भागे बदमाश; 150 कैमरों से 10 घंटे में पकड़ाए

भोपाल के कलियासोत डैम के पास घूमने पहुंचे चार युवक-युवतियों के लिए 10 नवंबर की रात के सात मिनट दहशत भरे रहे। बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें चाकू की नोक पर घेर लिया। विरोध करने पर एक युवक के कंधे पर चाकू के हत्थे से वार किया। इसके बाद धमकाया कि जल्दी अपने गले की चेन और सामान सौंप दो, नहीं तो कोई जिंदा नहीं जाएगा। FIR में फरियादी संसृति ने घटना का समय रात करीब 9 बजे बताया है। उसके मुताबिक, बदमाश 9:07 बजे तक चारों की चेन लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग चुके थे। यानी महज सात मिनट में बदमाशों ने लूट और दहशत की पूरी वारदात को अंजाम दिया। कार से कलियासोत घूमने गए थे पुलिस के मुताबिक, संसृति अपने दोस्त ख्याति, वंश और देव चारों प्राइवेट कॉलेज से बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। वारदात की रात को एक साथ कार से कलियासोत डैम के पास मैदान में पहुंचे। चारों कार से उतरकर पटाखे फोड़ रहे थे। बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास आकर रुके। तीनों बाइक से उतरकर चारों के नजदीक पहुंचे और उन्हें घेर लिया। धमकी देकर बाइक से भागे फरियादी के मुताबिक, चेन लूटने के बाद आरोपियों ने चारों को जान से खत्म करने की धमकी दी और बाइक पर बैठकर भाग निकले। पूरी वारदात रात 9 बजे से 9:07 बजे के बीच हुई। घटना के बाद पीड़ितों ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की। बाद में युवती के गले में चेन नहीं दिखने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब वारदात का पता चला। इसके बाद 14 नवंबर को रातीबड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपियों को 10 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने तीन टीमें बनाईं। पुलिस ने पुराने लूट के आरोपियों और जेल से रिहा निगरानी बदमाशों से पूछताछ की। साथ ही प्रमुख रास्तों पर लगे करीब 150 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें एफआईआर दर्ज होने के करीब 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चारों चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामपाल सिंह के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे संगीन अपराधों के मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों में उनकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है। डैम पर गश्त के बावजूद वारदात थाना प्रभारी का कहना है कि कलियासोत और केरवा डैम पर चीता मोबाइल की राउंड-द-क्लॉक गश्त रहती है। डैम के आसपास बोर्ड लगाकर लोगों को घने जंगलों में नहीं जाने की हिदायत भी दी गई है। इसकी वजह जंगली जानवरों का खतरा बताया गया है। सड़क और डैम के आसपास थाना प्रभारी, बीट प्रभारी और थाने के संपर्क नंबर भी चस्पा हैं। पुलिस के मुताबिक, आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण सड़क पर आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने डैम के पास वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। यह खबर भी पढ़ें… कलियासोत डैम घूमने गए युवक-युवतियों से लूट भोपाल के कलियासोत डैम के पास घूमने पहुंचे चार युवक-युवतियों से चाकू की नोक पर चार चेन लूटने के मामले में रातीबड़ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात 10 नवंबर की रात की है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here