Homeमध्यप्रदेश'देश की कमियों पर निराशा फैलाने की जगह समाधान ढूंढें':RSS प्रांत प्रचारक...

‘देश की कमियों पर निराशा फैलाने की जगह समाधान ढूंढें’:RSS प्रांत प्रचारक का युवाओं से आव्हान; राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर जोर

हरदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता ने कहा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली हर सूचना को सच मानने के बजाय युवा उसे तथ्यों और तर्कों की कसौटी पर परखें। देश की कमियों पर निराशा फैलाने के बजाय उनके समाधान के लिए रचनात्मक प्रयास करें। वो रविवार को ‘तरुणोदय भारत’ युवा पथ संचलन में पहुंचे थे। इस दौरान ‘शताब्दी की साधना, तरुणाई का संकल्प’ थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने हिस्सा लिया। दो टुकड़ियों में निकला पथ संचलन, चांडक चौराहे पर संगम
पथ संचलन वीर सावरकर स्टेडियम (नेहरू स्टेडियम) से दो टुकड़ियों में शुरू हुआ। पहली टुकड़ी स्टेडियम के गेट नंबर-2 से अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, गुरुद्वारे के सामने और नारायण टॉकीज चौक होते हुए चांडक चौराहे पहुंची। दूसरी टुकड़ी गेट नंबर-4 से राजपूत छात्रावास, भाजपा कार्यालय, परशुराम चौक, गोलापुरा, खेड़ीपुरा, बेलदार मोहल्ला और नर्मदेव धर्मशाला होते हुए घंटाघर पहुंची। यहां से दोनों टुकड़ियां चांडक चौराहे पर पहुंचीं, जहां उनका संगम हुआ। इसके बाद संयुक्त संचलन बड़े पोस्ट ऑफिस, परशुराम चौक और काली माता मंदिर होते हुए सनफ्लॉवर स्कूल के पास पहुंचा। यहां से दोनों टुकड़ियां अलग-अलग होकर स्टेडियम के गेट नंबर-2 और गेट नंबर-4 से दाखिल हुईं। इसके साथ ही संचलन का समापन हुआ। सांस्कृतिक विरासत पर गर्व और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश
आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं को देश की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए और उपलब्धियों को आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने रखना चाहिए। सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी का सम्मान, नागरिक कर्तव्यों का पालन और जरूरतमंदों की मदद भी राष्ट्र निर्माण का हिस्सा हैं। आयोजकों ने संघ की सौ साल की यात्रा को पांच पीढ़ियों के त्याग, तपस्या और समर्पण की साधना बताया। ‘तरुणोदय भारत’ के जरिए इसी विचार और प्रेरणा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here