बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी ने रविवार देर शाम चार थाना प्रभारियों के तबादले किए। जिले के आठ में से चार थानों के प्रभारी बदले गए हैं। महिला थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल को खकनार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को रक्षित केंद्र बुरहानपुर में पदस्थ किया गया है। नेपानगर में लंबे समय से एसआई शहाबुद्दीन कुरैशी थाना प्रभारी का काम संभाल रहे थे। उनकी जगह रक्षित केंद्र बुरहानपुर में पदस्थ निरीक्षक सीताराम सोलंकी को नेपानगर का प्रभार दिया गया है। ज्ञानू जायसवाल की जगह रक्षित केंद्र में पदस्थ सुखदेव मुझाल्दे को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक दिनेश शर्मा को शाहपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। नेपानगर, खकनार, शाहपुर और महिला थाने के प्रभारी बदले गए हैं। शाहपुर टीआई अखिलेश मिश्रा का पहले ही डीएसपी पद पर प्रमोशन हो गया था। वे अभी शाहपुर का प्रभार संभाल रहे थे।
