Homeमध्यप्रदेश500 KM दूर बैठे दोस्त ने कराई व्यापारी से लूट:इंदौर से फोन...

500 KM दूर बैठे दोस्त ने कराई व्यापारी से लूट:इंदौर से फोन पर बताया पूरा प्लान; जबलपुर में मिर्ची डालकर 2 लाख लूटे; 5 गिरफ्तार

इंदौर से वसूली करने जबलपुर आए व्यापारी से 2 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात का मास्टरमाइंड व्यापारी का दोस्त ही निकला। उसने जबलपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर इंदौर में बैठकर फोन पर अपने साथियों को निर्देश दिए और पूरी लूट की साजिश रची। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पीयूष पटेल अब भी फरार है। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में 7 जून की शाम व्यापारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 2 लाख रुपए लूट लिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, मोबाइल फोन, चाकू और दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। उधारी लेने इंदौर से जबलपुर आए थे व्यापारी इंदौर निवासी अभय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त लखन चौरसिया के साथ व्यापार की उधारी लेने 6 जून को जबलपुर आया था। इंदौर में रहने वाला उसका दोस्त पीयूष पटेल मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। उसने दोनों को पाटन बायपास स्थित अपने जीजा के घर रुकने की सलाह दी थी। अगले दिन दोनों व्यापारी मझौली गांव गए और वहां से व्यापार की उधारी के 2 लाख रुपए लेकर लौट आए। इसी दौरान पीयूष ने फोन कर कहा कि उसका एक सामान किसी लड़के के पास है, जिसे साथ लेते आएं। एक युवक बाइक से पहुंचा और उन्हें एक पैकेट दे गया। बस स्टैंड छोड़ने के बहाने जाल में फंसाया
इंदौर लौटने की तैयारी कर रहे व्यापारियों से पैकेट लेकर आए युवक ने बस स्टैंड छोड़ने की बात कही। दोनों उसके साथ बाइक पर बैठ गए। वह उन्हें हाईवे की सर्विस रोड से ले जा रहा था। शाम करीब 7.30 बजे सफेद एक्टिवा पर सवार तीन युवक पहुंचे और व्यापारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने चाकू अड़ाकर बैग में रखे 2 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। हालांकि, व्यापारियों के साथ बाइक चला रहा युवक राजेंद्र पटेल भागने लगा तो अभय और लखन ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया था। पूछताछ में खुली पूरी साजिश मंगलवार सुबह मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र पटेल से पूछताछ की। उसने बताया कि पूरी वारदात इंदौर में रहने वाले पीयूष पटेल के कहने पर की गई थी। पीयूष लगातार फोन पर संपर्क में था और आरोपियों को निर्देश दे रहा था। जांच में आलोक पांडे, रोहित उर्फ रोहन ठाकुर, शरद बेन और बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना के नाम सामने आए। पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता पीयूष पटेल की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here