Homeमध्यप्रदेश37 साल पुराने संपत्ति विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला:कोर्ट ने कहा- दूसरे...

37 साल पुराने संपत्ति विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला:कोर्ट ने कहा- दूसरे रिश्ते से नहीं छिनेगा विधवा का हक; 1994 में दायर हुई थी अपील

पति की मौत के बाद महिला के दूसरा रिश्ता बना लेने से पहले पति की संपत्ति में उसका उत्तराधिकार अधिकार खत्म नहीं होता। बाद में बने संबंधों का पहले से मिले संपत्ति अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ता। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए करीब 37 साल पुराने संपत्ति विवाद में सेकंड अपील खारिज कर दी। शनिवार को जस्टिस प्रणय वर्मी की कोर्ट ने भाभी को उसके दिवंगत पति की संपत्ति में मिले अधिकार को चुनौती देने वाली अपील खारिज करते हुए निचली अदालत और जिला न्यायालय के फैसले बरकरार रखे। पति की मौत के बाद देवर के साथ रहने लगी थी महिला मामला सतना जिले की नागौद तहसील का है। विवादित जमीन के मूल मालिक साधूवा के चार बेटे गोपलिया, लल्ली, साहेबा और रामशेल थे। सावित्री बाई की शादी सबसे पहले गोपलिया से हुई थी। वर्ष 1950 में गोपलिया की बिना संतान मृत्यु हो गई। इसके बाद जातिगत रीति-रिवाजों के अनुसार सावित्री बाई अपने देवर लल्ली के साथ पत्नी के रूप में रहने लगीं। इस संबंध से उनकी एक बेटी भी हुई। लल्ली की मृत्यु के बाद सावित्री बाई साहेबा के साथ रहने लगीं। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्यों ने जमीन का आपसी बंटवारा कर लिया और सावित्री बाई को उनके एक-तिहाई हिस्से से वंचित कर दिया। इसके खिलाफ उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर संपत्ति में अपना अधिकार मांगा। 1989 में सिविल कोर्ट ने महिला के पक्ष में दिया था फैसला नागौद के सिविल जज ने 4 अप्रैल 1989 को सावित्री बाई के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद 25 नवंबर 1993 को जिला न्यायालय ने भी उनके संपत्ति अधिकार को बरकरार रखा। इन दोनों फैसलों को चुनौती देते हुए साहेबा उर्फ साहब ने वर्ष 1994 में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सेकंड अपील दाखिल की थी। करीब 37 साल तक चले इस विवाद में हाईकोर्ट ने अब अपील खारिज कर दी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here