इंदौर के पास पीथमपुर में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 200 से अधिक कांवड़ियों के जत्थे में घुस गई। हादसे में 26 कांवड़िए घायल हुए हैं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। ड्राइवर मौके से भागा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। 3 घायलों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है। विजय श्री हनुमान कांवड़ यात्रा बोकेश्वर से इंदिरामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो श्रद्धालुओं को कुचलते हुए निकली। टक्कर के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। यात्रा के साथ पुलिस बल भी चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है। तस्वीरें देखिए… 13 घायलों के नाम सामने आए घायलों में शैलेश (रवीन्द्र), आशा, लक्ष्मी, प्रकाश (नन्दराम), गोलू (मुन्नालाल), दीपक, पवन, ऋषिका, विशाल, शुभम, कैलाश, लालू और खुशी शामिल हैं। ————–
यह खबर भी पढ़ें कांवड़ लेकर जा रहीं 2 महिलाओं पर गिरा बिजली का पोल: एक की मौत, दूसरी गंभीर; कार पोल से टकराकर पलटी शाजापुर में सावन के अंतिम सोमवार को मक्सी-सिरोलिया रोड पर तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर खंती में पलट गई। टक्कर से टूटा पोल सड़क किनारे कांवड़ लेकर जा रहीं दो महिलाओं पर जा गिरा। हादसे में उज्जैन के बारडवा की 63 वर्षीय श्यामू बाई की मौत हो गई। राधा बाई गंभीर घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत: 500 मीटर तक घसीटा; राहगीरों ने पीछा कर ड्राइवर पकड़ा राजगढ़ में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी 48 वर्षीय लाड़बाई की मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर महिला को करीब 500 मीटर तक घसीटता ले गया। पति शिवनारायण घायल हुए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भागा, लेकिन राहगीरों ने पीछा कर नेवज नदी पुल के पास उसे पकड़ लिया। पति ने तौलिये से पत्नी का शव ढंका। पढ़ें पूरी खबर
