Homeमध्यप्रदेश2 भाइयों पर निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी...VIDEO:इंदौर में मलबे में दबे भाइयों का...

2 भाइयों पर निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी…VIDEO:इंदौर में मलबे में दबे भाइयों का रेस्क्यू, घायल अस्पताल में भर्ती, नगर निगम सील किया मकान

इंदौर के भवानी नगर में सोमवार शाम 7 बजे के करीब एक मकान गिरने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां पर दो लोग अंदर फंसे थे। जिनका रेस्क्यू किया गया। मकान के अंदर ही अंदर अवैध निर्माण का काम किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इंदौर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल मोर्चा संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान मलबे के बीच फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों मजदूर बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर प्रखर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल निगम की टीम मौके पर स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here