Homeछत्तीसगढ़2 पत्नियों को साथ रखने पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा,VIDEO:धमतरी में 100 फीट...

2 पत्नियों को साथ रखने पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा,VIDEO:धमतरी में 100 फीट ऊंचे टावर पर दूसरी बार चढ़ा, डेढ़ घंटे मनाने के बाद उतरा

छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद में पति 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। शख्स ने 2 शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाइश देकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पत्नियों के समझाने पर वह करीब डेढ़ घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। पति के टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- दोनों पत्नी अलग-अलग रहती थी जानकारी के मुताबिक भेंड्रा गांव का रहने वाला यादराम साहू (30) खेती किसानी करता है। उसकी पहली शादी साल 2019 में हुई थी। बाद में उसका एक लड़की से अफेयर हुआ। साल 2022 में उसने लड़की से दूसरी शादी कर ली। एक ही घर में तीनों साथ रहने लगे, लेकिन बाद में दोनों पत्नी के बीच झगड़े होने लगे, जिससे दूसरी पत्नी अलग रहने लगी थी। पति चाहता था कि दोनों पत्नियां एक ही घर में रहे, लेकिन वो दोनों साथ रहने को तैयार नहीं थी। विवाद के बाद टावर पर चढ़ा पति इसी बात को लेकर रविवार शाम को पति और दोनों पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति करीब 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। उसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पत्नियों की बात मानकर उतरा मौके पर पहुंची पुलिस टीम यादराम को समझाइश देकर नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया, जिनकी बात मानकर वह नीचे उतर गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस बोली- गांव में शांति बनाए करने कार्रवाई इस मामले में भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक शाम करीब 7:30 बजे टावर से नीचे उतरा। उसकी दोनों पत्नियां भी मौके पर पहुंची थीं। उनके समझाने पर वह नीचे उतरने के लिए राजी हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उसकी इस हरकत से गांव में आक्रोश और सनसनी का माहौल बन गया था। गांव में शांति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसलिए पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 2 बीवी साथ रखने की जिद्द, टावर पर चढ़ा पति..VIDEO: 50 फीट ऊंचाई से बोला- दोनों एक घर में रहेंगी, तभी नीचे आऊंगा छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद्द में पति टावर पर चढ़ गया। ग्राम भेंड्रा के रहने वाले याद राम साहू (30) ने दो शादियां की थी। दोनों बीवी एक ही घर में रहती थी, उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसके बाद एक पत्नी अलग रहने लगी थी। पढ़े पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here