Homeमध्यप्रदेश'छात्रों की गूंज' से पहले 'झूठ की गूंज' के पोस्टर:इंदौर की सड़कों...

‘छात्रों की गूंज’ से पहले ‘झूठ की गूंज’ के पोस्टर:इंदौर की सड़कों और चौराहों पर 100 से ज्यादा होर्डिंग; कांग्रेसी हटाने पहुंचे

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शनिवार शाम इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज हो गई। कार्यक्रम के विरोध में शुक्रवार देर रात किला मैदान, महेश गार्डन गाइडलाइन सहित कुछ इलाकों में ‘झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय’ लिखे पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए। सुबह जानकारी मिलने पर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया समर्थकों के साथ कुछ स्थानों पर पहुंचे और पोस्टर उतरवाए। होर्डिंग किस व्यक्ति या संगठन की ओर से लगाए गए, यह स्पष्ट नहीं है। किसी संगठन ने सार्वजनिक रूप से इनकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है। पोस्टरों में राहुल गांधी के पिछले कार्यक्रमों में किए गए दावों पर सवाल उठाए गए हैं। अनुमति से लेकर शुल्क तक चला विवाद ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर शुरुआत से ही स्थल और अनुमति का मुद्दा बना रहा। कांग्रेस पहले नेहरू स्टेडियम में आयोजन चाहती थी। बाद में रीजनल पार्क के सामने आईडीए की जमीन तय हुई। आईडीए ने 12 हजार वर्गमीटर जमीन तीन दिन के लिए पांच शर्तों के साथ 10 लाख 8 हजार के शुल्क पर आवंटित की थी। इनमें अन्य विभागों से अनुमति, सुरक्षा, पार्किंग और ध्वनि व्यवस्था जैसी शर्तें शामिल थीं। इसके बाद आईडीए ने जमीन के अतिरिक्त उपयोग के लिए कांग्रेस से 4.03 लाख रुपए और जमा कराने को कहा था। आईडीए के मुताबिक करीब 4,800 वर्गमीटर हिस्से का इस्तेमाल तय अवधि से पहले शुरू हो गया था। कांग्रेस ने राशि जमा कर दी थी। 31 शर्तों के बाद बढ़ी सियासी गर्मी कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर आयोजकों के सामने 31 शर्तें रखीं। इनमें कार्यक्रम में आने वालों की संख्या, पुरुष-महिला/छात्राओं का अलग-अलग विवरण, आने वाले जिलों व कॉलेजों की जानकारी, बस-वाहनों के नंबर और पार्किंग व्यवस्था जैसी जानकारियां मांगी गई हैं। पुलिस ने कम से कम 1500 स्वयं सेवकों, इनमें 500 महिलाओं की तैनाती, छह प्रवेश और आठ निकास द्वार तथा आपातकालीन गलियारे जैसी व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए हैं। शर्तों में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद बनी वर्मा कमेटी की रिपोर्ट का संदर्भ भी है, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस बोली- झूठ की गूंज के पोस्टर भाजपा ने लगाए शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में बाधाएं पैदा करने के बाद अब शहर में विरोधी होर्डिंग लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने और जनता के बीच जाने का अधिकार है। चौकसे ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन, नगर निगम, आईडीए और पुलिस के स्तर पर कई तरह की अड़चनें सामने आईं। कांग्रेस के मुताबिक इन सबके बावजूद कार्यक्रम शनिवार को निर्धारित स्थल पर होगा। पार्षद ने होर्डिंग उतारे, निगम पर उठाए सवाल कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि उन्हें सुबह पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद वे साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ये पोस्टर बिना अनुमति लगाए गए हैं तो नगर निगम की टीम ने इन्हें रात में ही क्यों नहीं हटाया। राहुल गांधी शनिवार शाम करीब 5.30 बजे रीजनल पार्क के सामने मैदान में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here