Homeमध्यप्रदेश12 करोड़ की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी:कटनी में सेंध लगाकर शोरूम...

12 करोड़ की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी:कटनी में सेंध लगाकर शोरूम में घुसे; डिस्प्ले काउंटर और तिजोरियों में रखा जेवर समेट ले गए

कटनी के बरगवां में एलआईसी के पास किसना ज्वेलर्स शोरूम से करीब 12 करोड़ रुपए की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई। चोर शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और डिस्प्ले काउंटर व तिजोरियों में रखा जेवर समेट ले गए। चोरी का पता गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चला, जब संचालक मोहन बजाज ने शोरूम खोला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और काउंटर व तिजोरियां खाली थीं। मोहन बजाज के मुताबिक, दिवाली के चलते शोरूम में ज्वेलरी का अतिरिक्त स्टॉक रखा था। चोर करीब 12 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के जेवर ले गए हैं। देखिए तस्वीरें सुबह 4 से 7 बजे के बीच चोरी की आशंका एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में चोरी 12 नवंबर की सुबह 4 से 7 बजे के बीच होने का अनुमान है। चोर दीवार में सेंध लगाकर शोरूम में दाखिल हुए और सेफ व डिस्प्ले काउंटरों को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज और फिंगरप्रिंट की जांच पुलिस ने शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लिया है। आसपास के रास्तों और प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरों के आने और भागने का रास्ता पता चल सके। फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here