Homeमध्यप्रदेश1100 बटुकों ने किया श्यामलादण्डकम् का सामूहिक पाठ:अभा कालिदास समारोह की औपचारिक...

1100 बटुकों ने किया श्यामलादण्डकम् का सामूहिक पाठ:अभा कालिदास समारोह की औपचारिक शुरुआत, महाकवि की आराध्य मां गढ़कालिका मंदिर में हुआ वागर्चन

68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह की गुरुवार से आैपचारिक शुरुआत हो गई। समारोह के पूर्वरंग कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को महाकवि कालिदास की आराध्य देवी मां गढ़कालिका के आंगन में वागर्चन कार्यक्रम हुआ। इसमें 1100 से अधिक बटुकों ने श्यामलादण्डकम् का सामूहिक पाठ किया। वहीं शहर की विभिन्न नृत्य संस्थाओं की 121 नृत्य साधिकाओं ने 10 नृत्य गुरुओं के निर्देशन में देवी के नौ रूपों पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद्, कालिदास संस्कृत अकादमी आैर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को गढ़कालिका मंदिर महाकवि कालिदास की आराध्य देवी मां गढ़कालिका की आराधना करते हुए वागर्चन में शहर के विभिन्न गुरुकुलों के 1100 से अधिक बटुकों, विद्यार्थियों आैर संस्कृत विद्वानों ने श्यामलादण्डकम् का सामूहिक पाठ किया। अतिथियों के रूप में निगम सभापति कलावती यादव, कालिदास समारोह की केंद्रीय समिति के सदस्य श्रीपाद जोशी, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विवि के कुलगुरु प्रो. शिवशंकर मिश्र, सम्राट विक्रमादित्य विवि के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व गुरुकुल प्रो. बालकृष्ण शर्मा और गढ़कालिका मंदिर के प्रशासक मूलचंद जाटवा उपस्थित थे। अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के उत्तरार्ध में उज्जैन के नौ नृत्य दलों ने नवदुर्गा के नौ रूपों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दी। संस्कार भारती की इस परिकल्पना को नृत्य गुरु हरिहरेश्वर पोद्दार द्वारा महामाया नृत्य संरचना को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालिदास अकादमी की उपनिदेशक डॉ. योगेश्वरी फिरोजिया, डॉ. संतोष पंड्या सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह कल देव प्रबोधिनी एकादशी पर 21 नवंबर से कालिदास समारोह की विधिवत शुरुआत होगी। शुभारंभ 21 नवंबर की शाम 6 बजे अकादमी स्थित पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल में होगा। अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे। अध्यक्षता संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी करेंगे। विशेष अतिथि प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, उमेशनाथ महाराज, जिले के सभी विधायक होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here