Homeमध्यप्रदेश1 मिनट में पेट्रोल पंप पर डकैती का VIDEO:दीवार फांदकर घुसा नकाबपोश,...

1 मिनट में पेट्रोल पंप पर डकैती का VIDEO:दीवार फांदकर घुसा नकाबपोश, साथियों को बुलाया; कट्टा अड़ाकर 93 हजार रुपए लूटे

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सोमवार तड़के पेट्रोल पंप पर एक मिनट में हथियारबंद डकैती की वारदात हुई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में पहले एक नकाबपोश युवक दीवार फांदकर परिसर में दाखिल होता दिख रहा है। रैकी के बाद उसने साथियों को इशारा किया और कुछ ही सेकंड में स्कॉर्पियो से पहुंचे 6-7 बदमाशों ने कर्मचारियों को हथियार दिखाकर धमकाया और 93,875 रुपए लूटकर फरार हो गए। वारदात मनेरी चौकी क्षेत्र के निवास-बरेला मार्ग स्थित अतुलित पेट्रोल पंप की है। घटना सुबह करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। VIDEO में क्या दिख रहा CCTV फुटेज में एक नकाबपोश युवक सबसे पहले पेट्रोल पंप की दीवार फांदकर अंदर आता है। कुछ देर परिसर में घूमकर वह बाहर मौजूद साथियों को संकेत देता है। इसके बाद स्कॉर्पियो परिसर में घुसती है और बदमाश सीधे कर्मचारियों के पास पहुंच जाते हैं। हथियार दिखाकर वे उन्हें डराते हैं और कैश लेकर भाग जाते हैं। देखिए तस्वीरें स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट ढंकी, बदमाशों के हाथों में कट्टे
पुलिस के मुताबिक बदमाश नीले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। वाहन की आगे की नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि पीछे की प्लेट ढंकी हुई थी। सभी बदमाशों ने चेहरे ढंक रखे थे। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि कम से कम दो बदमाशों के हाथों में कट्टा साफ दिखाई दे रहा था। अन्य के पास भी हथियार थे, लेकिन घबराहट में वह उन्हें पहचान नहीं सका। एक कर्मचारी भागा, दूसरे से नकदी छीनी पेट्रोल पंप पर उस समय दो कर्मचारी मौजूद थे। हथियार देखकर एक कर्मचारी भाग गया, जबकि दूसरे को बदमाशों ने पकड़ लिया। उसके पास से करीब 9,400 रुपए नकद ले लिए गए। इसके बाद बदमाश ऑफिस में घुसे और दराज में रखे दो पैकेटों से 84,475 रुपए निकाल लिए। कुल 93,875 रुपए लेकर वे फरार हो गए। CCTV खंगाल रही पुलिस, एसपी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मनेरी पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के रास्तों, टोल-नाकों और आने-जाने वाले मार्गों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और स्कॉर्पियो की लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीमों को सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here