Homeमध्यप्रदेशगणेश प्रतिमा को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे:झाबुआ में एक-दूसरे...

गणेश प्रतिमा को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे:झाबुआ में एक-दूसरे को पटक-पटककर पीटा; मौके पर फोर्स तैनात

झाबुआ जिले के कल्याणपुरा में शनिवार को मॉडल स्कूल के पास गणेश प्रतिमा को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गणेश उत्सव के दौरान स्थापित की गई प्रतिमा के विसर्जन के बाद उसी स्थान पर स्थायी रूप से प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू किया जा रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। सरकारी जमीन पर स्थायी निर्माण को लेकर विवाद जिस जगह प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था, वह शासकीय जमीन बताई गई है। इसी जमीन पर स्थायी निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। बताया गया है कि इस जमीन को आगामी दिनों में लीज पर दिए जाने की भी चर्चा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बल तैनात मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश देने का प्रयास किया। अभी दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ASP बोले- स्थिति नियंत्रण में एडिशनल एसपी प्रतिपालसिंह महोबिया ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here