Homeमध्यप्रदेश₹5 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार:मऊगंज में 6 महीने से फरार...

₹5 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार:मऊगंज में 6 महीने से फरार था, 64 लीटर अवैध शराब कार में मिली थी

मऊगंज जिले की लौर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में छह महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर मऊगंज पुलिस अधीक्षक की तरफ से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामला 14 फरवरी 2026 का है। उस दिन उमरिया ब्यौहरियान गांव में एक स्विफ्ट कार से अवैध शराब ले जाने की खबर मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की, तो कार में सवार दो लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 10 पेटी (64 लीटर से ज़्यादा) देशी शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 36 हजार रुपए थी। पूछताछ में सामने आया था इनामी आरोपी का नाम पुलिस ने इस मामले में भूपेन्द्र सिंह और कार के मालिक प्रशांत कुमार सिंह के खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया था। जब इन दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो इन्होंने बताया कि शराब पीयूष पाठक (निवासी पलिया त्रिवेणी सिंह) ने सप्लाई की थी। 6 महीने से था फरार, पुलिस ने ऐसे दबोचा घटना के बाद से ही पीयूष पाठक पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। मंगलवार को मुखबिर से पक्की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here