प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से एक एडवोकेट को गिरफ्तार किया। यह मामला देशभर में हुए साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा है। इस मामले में करीब ₹28,000 करोड़ के बैंकिंग लेनदेन की जांच हो रही है। एडवोकेट की गिरफ्तारी के बाद अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 हो गई है। ED ने बताया कि गोवा पुलिस ने 9 जून 2025 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद जांच शुरू हुई। गोवा की एक महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। 21 मई से 2 जून 2025 के बीच ठगों ने महिला से 400 म्यूल बैंक अकाउंट में ₹2.60 करोड़ ट्रांसफर कराए। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
