Homeमध्यप्रदेशहोली के बाद वापस लौटना नहीं होगा आसान:दिल्ली, इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद के...

होली के बाद वापस लौटना नहीं होगा आसान:दिल्ली, इंदौर, जयपुर, अहमदाबाद के लिए कन्फर्म टिकट नहीं; उत्तर भारत की ट्रेनों में भारी भीड़

होली के बाद अब लोगों का काम पर वापस लौटना शुरू हो गया है। कार्य स्थल पर जाने के कारण सप्ताह के अंत में जबलपुर से जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें फुल चल रही हैं। जबलपुर से दिल्ली, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में अगले पांच दिनों तक कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं हैं। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली और इंदौर जाने वाली ट्रेनों में है। प्रमुख ट्रेनों के तत्काल टिकट में भी लंबी प्रतीक्षा सूची बन रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने दिल्ली, दानापुर, कोटा और अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के टिकट लगभग बुक हो चुके हैं। वातानुकूलित श्रेणी में कुछ टिकट ही खाली हैं। वहीं, उत्तर भारत से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के बीच चलने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं। मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरू के लिए एक सप्ताह तक नियमित ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर पुणे, इंदौर, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की तैयारी भी कर रहा है। रविवार को आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में यात्री जबलपुर स्टेशन पहुंचे। शहर से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार होने के कारण मुख्य स्टेशन पर यात्रियों का दबाव रहा। भीड़ को देखते हुए रेल सुरक्षा बल और शासकीय रेल पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। आरपीएफ के साथ ही होमगार्ड के जवान स्टेशन के प्रवेश द्वार पर तैनात रहे। यात्रियों के सामान की जांच की गई और ट्रेन के प्रस्थान से एक घंटे पहले यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया। रेल प्रशासन भी सतर्क रहा। ट्रेन के समय से कई घंटे पहले पहुंचने वाले यात्रियों को होल्डिंग एरिया में ठहराया गया। जबलपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति साप्ताहिक ट्रेनों में भी भारी भीड़ रेलवे जोन की स्पेशल ट्रेनों की स्थिति

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here