Homeविदेशहोर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला:कई कर्मचारी घायल; अमेरिका ने...

होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला:कई कर्मचारी घायल; अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षित निकालने वाला ऑपरेशन बंद किया

होर्मुज में एक फ्रांसीसी जहाज पर हमला होने की खबर है। CNN के मुताबिक फ्रांस की शिपिंग कंपनी CMA CGM ने बताया कि उसके एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ है, जिसमें कुछ क्रू मेंबर घायल हो गए। कंपनी के मुताबिक, उसका जहाज सैन एंटोनियो मंगलवार को होर्मुज से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज पर किसी मिसाइल या ड्रोन से हमला हुआ। इस हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा और कुछ कर्मचारियों को चोट आई। कंपनी ने कहा है कि घायल क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम बंद किया ट्रम्प ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ प्रोजेक्ट बंद कर दिया है। अमेरिका ने सोमवार से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए यह ऑपरेशन शुरू किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से यह ऑपरेशन रोकने की अपील की गई थी। उधर ईरान के सरकारी मीडिया ने इसे अपनी जीत बताया। अमेरिका इस ऑपरेशन के तहत सोमवार को 2 और मंगलवार को सिर्फ 1 जहाज सुरक्षित निकाल पाया था। जबकि जंग से पहले हर दिन होर्मुज से औसतन 130 जहाज गुजरते थे। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. होर्मुज पर UN में नया प्रस्ताव: अमेरिका ने होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए UNSC में नया प्रस्ताव पेश किया है। इसमें ईरान से हमले, माइंस बिछाना और टोल वसूली तुरंत रोकने को कहा गया है। 2. UAE पर फिर हमला: ईरान ने UAE पर लगातार दूसरे दिन मिसाइल और ड्रोनों से हमला किया। UAE ने कहा कि उसके डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल और ड्रोन को आसमान में ही रोक लिया। 3. USS जॉर्ज बुश वॉरशिप होर्मुज पहुंचा: अमेरिका ने होर्मुज में प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत USS जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश वॉरशिप भेजा। इसका मकसद उन जहाजों को सुरक्षित निकालना था, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं। 4. फुजैराह हमले के बाद भारत नाराज: भारत ने कहा कि तीन भारतीय नागरिकों का घायल होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है। साथ ही कहा कि आम लोगों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। 5. चीन की देशी कंपनियों को धमकी: चीनी कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए वहां की सरकार ने एक कानून बनाया है। इसके तहत विदेशी प्रतिबंधों को मानने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, अमेरिका ने ईरान से व्यापार करने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here