Homeमध्यप्रदेशमारपीट के बाद जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत:भोपाल में इलाज के...

मारपीट के बाद जहर खाने वाले व्यक्ति की मौत:भोपाल में इलाज के दौरान दम तोड़ा; पांच लोगों पर केस, आरोपियों को फांसी देने की मांग

नरसिंहगढ़ के शंकरपुरा निवासी पप्पू कुशवाह (45) की रविवार को भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने मारपीट के बाद जहरीला पदार्थ खाया था। मौत के बाद परिजन शव लेकर नरसिंहगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस पहले ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइक खराब होने के बाद हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर की रात पप्पू कुशवाह घर से कहीं जा रहे थे। रास्ते में एक घर के सामने उनकी बाइक खराब हो गई। वहां रहने वाले लोगों से किसी बात पर उनका विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पप्पू के साथ मारपीट की गई। अगले दिन, 29 अक्टूबर को उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर किया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था केस मारपीट की घटना को लेकर शनिवार को पप्पू के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने चिंता बाई पति गोलू कुशवाह, रमेश कुशवाह, कान्हा पिता छुटुआ कुशवाह, अजय पिता रमेश कुशवाह और गोलू पिता रमेश कुशवाह के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया था। रविवार को पप्पू की मौत के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग भी उठाई। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

दूसरे पक्ष ने भी दिया आवेदन, महिला से अभद्रता का आरोप मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को आवेदन दिया गया है। इसमें आरोप लगाया गया कि 28 अक्टूबर की रात बाइक खराब होने के दौरान पप्पू ने घर में मौजूद महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा था। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद विवाद हुआ और पप्पू के साथ मारपीट की गई। दूसरे पक्ष ने महिला के साथ अभद्रता को विवाद का कारण बताया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, फिलहाल पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पप्पू की मौत के बाद अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद प्रकरण में आवश्यक धाराएं बढ़ाने सहित आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here