Homeदेशहैदराबाद में आज से कांग्रेस की भारत समिट:70 देशों से लोग आ...

हैदराबाद में आज से कांग्रेस की भारत समिट:70 देशों से लोग आ रहे, वैश्विक चुनौतियों और मुद्दों पर चर्चा; राहुल 14 नवंबर को शामिल होंगे

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार से दो दिन की भारत समिट शुरू हो रही है। इसमें 70 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें वैश्विक चुनौतियों और मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। राहुल गांधी समिट के दूसरे दिन यानी 14 नवंबर को शामिल होंगे। तेलंगाना के IT और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू ने बताया कि भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। इसमें वैश्विक नेता, नीति विशेषज्ञ और प्रोग्रेसिव विचारक शामिल आएंगे। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और IT इकोसिस्टम दिखाने का मौका देगी। राहुल गिग वर्कर्स से मिलेंगे राहुल गांधी 14 नवंबर को हैदराबाद में गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के कार्यक्रम और रैली में शामिल होंगे। इस दौरान डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, कैब ड्राइवर और ऐप आधारित सेवाओं से जुड़े अन्य कर्मचारियों से बातचीत करेंगे। वर्कर्स राहुल के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखेंगे। कार्यक्रम हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (HICC) के पास होगा। इसके साथ गिग वर्कर्स की रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड की शुरुआत भी होगी, जो राज्य में उनके लिए कानून और कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगा। कार्यक्रम में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुविधाएं, रोजगार सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन और शिकायतों के समाधान पर चर्चा होगी। राहुल गांधी इनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकते हैं। तेलंगाना में 2 जून से लागू है गिग वर्कर्स का कानून तेलंगाना सरकार ने गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स के लिए तेलंगाना प्लेटफॉर्म-बेस्ड गिग वर्कर्स (रजिस्ट्रेशन, सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर) एक्ट, 2026 बनाया है। यह कानून 2 जून से लागू हो चुका है। अब 14 नवंबर को इस कानून के तहत बनाए गए नियमों की अधिसूचना जारी होगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया था वादा तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) के संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष शेख सलाउद्दीन के मुताबिक, राहुल गांधी का दौरा गिग वर्कर्स के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और बाद के चुनाव अभियानों के दौरान वर्कर्स से उनके कल्याण के लिए कदम उठाने का वादा किया गया था। अब कानून के नियमों और वेलफेयर बोर्ड को अधिसूचित करने की तैयारी है। वर्कर्स की रैली में किसी राजनीतिक संगठन की भागीदारी नहीं होगी। वर्कर्स अपनी खुशी जाहिर करने और कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों के प्रति आभार जताने के लिए इसमें शामिल होंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here