मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) ने अप्रैल 2026 में उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए भोपाल की अदिति टूर एंड ट्रैवल्स से गाड़ियां किराए पर ली थीं। भास्कर इन्वेस्टिगेशन ने इनके बिलों की पड़ताल की तो गड़बड़ी की ऐसी तस्वीर सामने आई कि मोपेड को 24 घंटे में 38 घंटे चलता बताया गया। ई-रिक्शा को 26 सीटर ट्रैवलर बना दिया गया और एक गाड़ी की मीटर रीडिंग 25 घंटे में 22,708 किमी बढ़ गई। इन बिलों के आधार पर 57 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान किया गया। पूरी रिपोर्ट वीडियो में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
