Homeमध्यप्रदेशहिमाचल-गोवा से ज्यादा एमपी में बढ़े देशी पर्यटक:'देश का दिल' देखने रोज...

हिमाचल-गोवा से ज्यादा एमपी में बढ़े देशी पर्यटक:’देश का दिल’ देखने रोज आ रहे 500 विदेशी और 3.82 लाख देशी पर्यटक

दशकों से देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद रहे गोवा और हिमाचल प्रदेश जैसे पारंपरिक पर्यटन स्थलों की तुलना में अब ‘हार्ट ऑफ इंडिया’ मध्य प्रदेश ने देश के पर्यटन मानचित्र पर पर्यटकों की पसंद बन रहा है। साल 2025 के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि जहां हिमाचल प्रदेश में घरेलू पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है और गोवा में पर्यटकों की संख्या भी सीमित रही है, वहीं मध्य प्रदेश में पर्यटकों ने नया इतिहास रच दिया। वर्ष 2025 के दौरान मध्य प्रदेश में रोजाना औसतन 3.82 लाख से अधिक देशी और करीब 500 विदेशी सैलानी पहुंचे, जिसके दम पर राज्य पूरे साल में करीब 14 करोड़ पर्यटकों की मेजबानी करने में सफल रहा। हिमाचल प्रदेश-गोवा जैसे राज्य में घटे टूरिस्ट राज्यसभा में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल में जहां वर्ष 2024 में 1.80 करोड़ से अधिक देशी पर्यटक आए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह आंकड़ा घटकर 1.44 करोड़ रह गया। दूसरी ओर, समुद्री तटों के लिए मशहूर गोवा वर्ष 2025 में कुल मिलाकर केवल 1.03 करोड़ घरेलू पर्यटकों को ही आकर्षित कर सका। इनकी तुलना में मध्य प्रदेश ने जबरदस्त वृद्धि दिखाते हुए वर्ष 2021 के 2.55 करोड़ घरेलू पर्यटकों के आंकड़े को वर्ष 2025 में 13.95 करोड़ तक पहुंचा दिया। यह आंकड़ा दिखाता है कि पर्यटक अब केवल पहाड़ों या समुद्र तटों तक सीमित न रहकर मध्य प्रदेश के समृद्ध इतिहास, वन्यजीव अभयारण्यों और आध्यात्मिक स्थलों का रुख कर रहे हैं। 5 सालों में एमपी में देशी पर्यटक 446% बढ़े मध्य प्रदेश में पर्यटन विकास की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच सालों (2021 से 2025) में राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या में 446 प्रतिशत से अधिक की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में मध्य प्रदेश में कुल 13,95,96,049 घरेलू पर्यटक और 1,81,743 विदेशी पर्यटक पहुंचे। यदि दैनिक औसत के हिसाब से देखें तो राज्य में हर रोज औसतन 3,82,455 देशी और 498 विदेशी सैलानियों ने दस्तक दी। मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल, राष्ट्रीय उद्यान और ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों की इस भारी आमद का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं, जिससे राज्य देश के शीर्ष पर्यटन राज्यों की सूची में 9वें स्थान पर मजबूती से टिका हुआ है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या घटी प्राकृतिक आपदाओं, भूस्खलन और बदलते मौसम के मिजाज के बीच हिमाचल प्रदेश के पर्यटन ग्राफ को वर्ष 2025 में झटका लगा है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश ने 1,80,41,929 घरेलू पर्यटकों की मेजबानी की थी, लेकिन वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 1,44,11,327 पर आ गई। यानी महज एक साल के भीतर हिमाचल में करीब 36 लाख घरेलू पर्यटक कम हो गए। हालांकि, विदेशी पर्यटकों के मामले में राज्य में मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह संख्या वर्ष 2024 के 82,765 से बढ़कर 2025 में 84,828 तक पहुंची, लेकिन घरेलू पर्यटकों की भारी गिरावट ने राज्य के कुल पर्यटन ग्राफ को प्रभावित किया। गोवा की तुलना में एमपी में बढ़े 13% पर्यटक देश के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन गोवा का पर्यटन क्षेत्र अब घरेलू पर्यटकों की संख्या के मामले में काफी पीछे छूटता दिख रहा है। वर्ष 2021 में गोवा में 33.08 लाख घरेलू पर्यटक आए थे, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 1.03 करोड़ (1,03,14,548) तक ही पहुंच सके। हालांकि, गोवा में वर्ष 2025 में 5.51 लाख विदेशी पर्यटक आए, जो मध्य प्रदेश के विदेशी पर्यटकों (1.81 लाख) से अधिक हैं, लेकिन कुल सैलानियों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश, गोवा से करीब 13 गुना आगे निकल चुका है। गोवा की सीमित भौगोलिक सीमा और ऊंचे खर्च की तुलना में मध्य प्रदेश का किफायती और विविधतापूर्ण पर्यटन देशी पर्यटकों को अधिक आकर्षित कर रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here