Homeमध्यप्रदेशहांसी पुलिस ने चांदी चोरी का किया पर्दाफाश:2 आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो...

हांसी पुलिस ने चांदी चोरी का किया पर्दाफाश:2 आरोपी गिरफ्तार, 11 किलो चांदी बरामद; मध्य प्रदेश के रहने वाले

हांसी में पुलिस ने चांदी चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए मध्य प्रदेश के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 11 किलो चोरी की चांदी बरामद की है। आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि यह मामला 30 अप्रैल 2026 को फतेहाबाद निवासी दीपक की शिकायत पर थाना सदर हांसी में दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले शिकायतकर्ता के अनुसार, उसका कारीगर नवीन मथुरा से चांदी लेकर बस से फतेहाबाद लौट रहा था। हांसी के पास एक होटल पर बस रुकने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने चांदी से भरा बैग चोरी कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा-2 (सीआईए-2) ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में कबूल की वारदात गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धार, मध्य प्रदेश निवासी हैदर अली पुत्र कासम खान (वार्ड नंबर-1, पराया फाटा, थाना धर्मपुरी) और जुबेर खान पुत्र जमील खान (गांव खेरवा जागीर, तहसील मनावर, थाना मनावर) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। करीब 11 किलो चांदी बरामद जुबेर खान की निशानदेही पर 4 किलो 648 ग्राम और हैदर अली की निशानदेही पर 6 किलो 282 ग्राम चोरी की चांदी बरामद की गई। इस प्रकार कुल 10 किलो 930 ग्राम चांदी जब्त की गई। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ये दोनों आरोपी किसी अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े हैं और क्या वे इस तरह की अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here