बड़वानी| अंजड़ थाने पर गुरुवार शाम होटल, धर्मशाला और लॉज संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 जून को बड़वानी में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी संचालकों को दी गई। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि उनके प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले सभी मुसाफिरों एवं राहगीरों के वैध पहचान पत्र प्राप्त कर उनका रिकॉर्ड संधारित किया जाए। बैठक के दौरान सभी संचालकों को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी तथा उनके पहचान पत्रों की प्रतिलिपि स्थानीय थाना अंजड़ में उपलब्ध कराएं। इसके अलावा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने के लिए भी कहा गया।
